कोरोना (Corona Virus) की दूसरी लहर ने देश के हर इंसान को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आम हो या खास कोरोना किसी को नहीं छोड़ रहा है. बॉलीवुड के कई कलाकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया है. वहीं फैंस एक्ट्रेस के पूरे परिवार को जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- "बीचे 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी कठिन थे. पहले मेरे सास ससुर कोरोना पॉजीटिव आए थे. उसके बाद पति राज, मेरी मां, समीशा और विवान भी संक्रमित पाए गए. सभी लोग प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं. परिवार के सभी अपने-अपने कमरे में आइसोलेशन में है और डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रहे है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनके घर में दो स्टाफ मेंबर भी संक्रमित हैं. जिनका इलाज चल रहा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस कहती हैं कि भगवान की कृपा है कि सभी लोग रिकवर कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बीएमसी के अधिकारियों का शुक्रिया किया है. साथ ही सभी को मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल और मेंटली पॉजीटिव रहने का आग्रह किया है.
आपको बता दें कि सिनेमा जगत में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित और अपने खास को खो देने की खबरें मिल रही हैं. पिछले साल अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या पॉजीटिव थे वहीं इस साल, अक्षय कुमार, गोविंदा, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल के साथ अन्य कलाकार भी संक्रमित पाए गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं