बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल किया है. फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर ही जबरदस्त कमाई कर डाली है. एक तरफ जहां फैंस शाहरुख खान की फिल्म जवान की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने भी उनकी तारीफ में एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिख डाली है. उनकी पोस्ट से पता चल रहा है कि वो शाहरुख खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनैलिटी से जबरदस्त तरीके से प्रभावित हो चुकी हैं.
कंगना ने लिखा शाहरुख खान को लेकर इंस्टा पोस्ट
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर कंगना ने शाहरुख खान को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा है कि नब्बे के दशक में शाहरुख खान लवर बॉय के रूप में काफी पॉपुलर हुए. अपने 40 और 50 की उम्र में वह दर्शकों के साथ कनेक्शन जोड़ने में सफल रहे. शाहरुख खान लगभग साठ साल की उम्र में मास हीरो के तौर पर उभर रहे हैं. वो असली लाइफ में भी किसी महानायक से कम नहीं है.

शाहरुख खान की तारीफ में कंगना रनौत ने लिखी कई बातें
इस पोस्ट में कंगना ने लिखा है कि उनको वो दौर याद है जब लोगों ने उनको नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया गया था. शाहरुख खान का स्ट्रगल उन सभी एक्टरों के लिए मास्टर क्लास है जो काफी टाइम से लंबे करियर का लुत्फ उठा रहे हैं. उन सब को अपने ऑडियंस के साथ कनेक्शन बैठना होगा. शाहरुख खान सिनेमा के भगवान है, भारत को इस समय शाहरुख खान जैसे की जरूरत है. सिर्फ हग या उनके डिंपल की वजह से नहीं बल्कि दुनिया को बचाने के लिए ये जरूरत है. किंग खान, आपकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और विनम्रता को नमन.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं