विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

Kamya Punjabi ने रिया को चैट शेयर करने पर लगा दी फटकार, बोलीं- उसके क्रेडिट कार्ड तुम इस्तेमाल करती थीं, बहन नहीं

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के चैट रिलीज करने पर भड़की काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi), लगा डाली एक्ट्रेस को फटकार.

Kamya Punjabi ने रिया को चैट शेयर करने पर लगा दी फटकार, बोलीं- उसके क्रेडिट कार्ड तुम इस्तेमाल करती थीं, बहन नहीं
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ट्वीट कर लगाई फटकार
  • रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत के साथ चैट का स्क्रीनशॉट जारी
  • काम्या पंजाबी ने लगा दी फटकार
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. हाल ही में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत के साथ अपनी व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट जारी किए थे. इस चैट के जरिए रिया ने बताया कि सुशांत का अपनी बहन के साथ किसी बात को लकर झगड़ा हो गया था. अपने चैट रिलीज करने को लेकर रिया को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. अब रिया चक्रवर्ती और सुशांत के इस चैट पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) का रिएक्शन आया है. एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर रिया को खूब फटकार लगाई. 

ac898omo

Add image caption here


रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के चैट को लेकर काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने लिखा, "वह इससे क्या साबित करना चाहती है? भाई-बहन में झगड़े होते रहते हैं, कोई बड़ी बात नहीं है. और सबसे महत्वपूर्ण बात वह तुम्हारे साथ रहता था, अपनी बहन के साथ नहीं. सारे क्रेडिट कार्ड उसके तुम इस्तेमाल करती थीं, उसकी बहन नहीं." काम्या पंजाबी के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने जो चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. उसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका के रिया के प्रति व्यवहार पर काफी नाराज थे. सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील, विकास सिंह ने कहा कि रिया ने वह सभी चीजें कीं, जिससे एक्टर की बहन की इमेज खराब की जा सके. बता दें, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Kamya Punjabi, Kamya Punjabi Slammed Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Case, Kamya Punjabi Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com