विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2023

राबिया की कहानी ने दर्शकों को कर दिया इतना इमोशनल, साढ़े चार करोड़ की कली जोटा ने कमाए 42 करोड़ रुपये

कंचों का एक खेल होता है कली जोटा, जिसमें हर बार दांव लगता है. जीतने वाला हंसता है और हारने वाला अपने कंचे खोता है. जब कुछ इसी तरह की जिंदगी की जंग परदे पर नजर आई तो साढ़े चार करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर 42 करोड़ रुपये कमा डाले.

राबिया की कहानी ने दर्शकों को कर दिया इतना इमोशनल, साढ़े चार करोड़ की कली जोटा ने कमाए 42 करोड़ रुपये
Kali Jotta Movie: पंजाबी फिल्म कली जोटा ने बजट की 10 गुना की थी कमाई
  • कंचे का मंशहूर खेल है कली जोटा
  • पंजाबी मूवी का नाम है कली जोटा
  • कली जोटा ने बजट की 10 गुना की है कमाई
नई दिल्ली:

बात अगर 1980-90 के दशक की बात करें जब गैजेट्स हमारी जिंदगी पर हावी नहीं हुए थे. अधिकतर गेम घर से बाहर खेले जाते थे. ऐसे ही खेलों में एक खेल कंचों का था. कंचे के खेल में बाजी थी कली जोटा की. कली जोटा ऐसा गेम होता है जिसमें एक साथ अपने हाथ में कंचे लेकर उन्हें अपनी हथेली में छिपाकर पूछता है कि कली या जोटा. कली मतलब ऑड नंबर (1,3,5,7,9) और जोटा मतलब ईवन नंबर (2,4,6,8). इस तरह सही बताने वाले को हाथ में छिपे वो कंचे मिल जाते थे. अब गेम इतना मजेदार होगा तो उस पर बनी फिल्म कितनी मजेदार होगी. जी हां, यहां कंचे के इस गेम के बारे में बताने का हमारा पूरा उद्देश्य पंजाबी फिल्म 'कली जोटा' पर बात करने का था.

पंजाबी फिल्म 'कली जोटा' 2023 में रिलीज हुई. फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया. फिल्म में सतिंदर करताज, अंकुर वर्मा, नीरू बाजवा, वामिका गब्बी और हरप्रीत भूरा लीड रोल में दिखे. फिल्म की कहानी राबिया और अनंत की है. राबिया एक स्कूल टीतर है और उसके साथ लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं हुआ है. उसके साथ हुए गलत को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आती है उसकी स्टूडेंट अनंत. इस तरह यह कहानी काफी पॉवरफुल है और इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिला. 

पंजाबी फिल्म 'कली जोटा' की राबिया के किरदार में नीरू बाजवा नजर आईं जबकि अनंत का किरदार वामिका गब्बी ने निभाया. दोनों की ही एक्टिंग को खूब सराहा गया. 'कली जोटा' का बजट लगभग 4 करोड़ रुपये 50 लाख रुपये बताया गया है जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 42.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म पंद्रह हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर चली थी. फिल्म ने भारत में 20.84 करोड़ रुपये और विदेश में 21.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस बात की जानकारी आईएमडीबी ने दी है. कली जोट्टी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kali Jotta, Kali Jotta Story In Hindi, Kali Jotta Meaning, Kali Jotta On Netflix, Kali Jotta Ott
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com