विज्ञापन

काला हिरण में 'सलमान खान' बने एक्टर ने बताया क्यों बनाई गई है ये फिल्म, बोले मुझे विवाद से मतलब नहीं

Delhi: एक्टर काशिफ खान ने कहा कि फिल्म में ऐसा क्या है, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. जब लोग फिल्म को देखेंगे, तब उनको पता चलेगा कि आखिर सच क्या है.

काला हिरण में 'सलमान खान' बने एक्टर ने बताया क्यों बनाई गई है ये फिल्म, बोले मुझे विवाद से मतलब नहीं
काला हिरण फिल्म में लीड रोल में हैं अयान खान
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म काला हिरण (Kala Hiran) काफी समय से विवादों का सामना कर रही है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था तब से यह फिल्म विवादों में पड़ गई. इस फिल्म की रिलीज को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं. अब रिलीज को लेकर एक बड़ा कानूनी विवाद छिड़ गया है. फिल्म साल 1998 में ब्लैकबक शिकार मामले से जुड़े विषय पर आधारित बताई जा रही है. सलमान खान की टीम ने फिल्म के डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भेज कर इसके प्रदर्शन और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी. इस फिल्म में भोपाल के रहने वाले एक्टर काशिफ खान (Kashif Khan) भी अहम किरदार निभाने हुए नजर आएंगे.

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वह सलमान खान का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. हाल ही में फिल्म के जो पोस्टर वायरल हुए हैं, उसमें एक्टर सलमान खान के गेट अप में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में गोविंद नामदेव भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में काशिफ ने NDTV से बात की और अपने किरदार और फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा.

'एंटरटेनमेंट के लिए बनाई है फिल्म, आधा सच पूरे झूठ से खतरनाक'

एक्टर काशिफ खान ने कहा कि इस फिल्म में जो विवाद चल रहा है. उससे मुझे कोई मतलब नहीं है. मैं चाहता हूं कि लोग मेरी एक्टिंग से मुझे पहचानें ना की किसी विवाद से, मैं विवादों में कभी नहीं पड़ता. फिल्म में मेरा जो किरदार है वह रिफरेंस में लेकर बनाया है. जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मुझे लगा कि स्क्रिप्ट में जो भी हो मुझे एक्टिंग करनी है. कोई दूसरी सोच मेरे दिमाग में नहीं आई. मैं बस इतना समझाता हूं कि डरते वो लोग हैं जो गलत होते हैं. हमने एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाई है. मैं ऑडियंस से यही कहना चाहता हूं कि आधा सच पूरे झूठ से खतरनाक होता है.

काशिफ ने कहा, ट्रेलर में जो दिख रहा है वो आधा सच है, पूरा सच जानने के लिए सबको मूवी देखना चाहिए, तब उनका नजरिया बदलेगा. तब आप पूरा सच जान पाएंगे. अभी से कुछ भी सोचना कि फिल्म में ऐसा क्या है, क्या नहीं है. मैं दर्शकों से यही गुजारिश करना चाहता हूं. फिल्म में हिरण को लेकर कुछ है भी क्या नहीं, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही दर्शकों को पता चलेगा.

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म को फायदा तभी मिलता है जब फिल्म की स्क्रिप्ट में दम होता है. हमारे ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. फिल्म की कहानी काले हिरण पर आधारित है, मुझे उम्मीद है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. यह कैरक्टर मुझे ऑडिशन के जरिए मिला है और आज के समय हम ऑनलाइन भी अपना ऑडिशन भेज सकते हैं. मैंने इस फिल्म के लिए ऑनलाइन ऑडिशन बनाकर भेजा था. यह सब ऑनलाइन ऑडिशन कोविड के समय से चलता हुआ आ रहा है. इसके अलावा मैं दो और फिल्मों में नजर आने वाला हूं. ये बड़े बजट की फिल्में हैं, इनके बारे में भी आपको जल्द ही जानकारी मिल जाएगी.

सलमान खान के नोटिस को प्रोड्यूसर ने फाड़ा

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने फिल्म के पोस्टर, टीजर और दूसरे कंटेंट को हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि एक्टर की छवि खराब हो सकती है और उनके कोर्ट में चल रहे मामलों को भी प्रभावित कर सकती है. हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान के नोटिस को मानने से इंकार कर दिया. उन्होंने फिल्म को हाल ही में रिलीज करने की बात भी कही है. बीते दिनों खबर आई थी कि गोविंद नामदेव ने कहा कि निर्माता ने उनसे झूठ बोलकर शूटिंग करवाई थी. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वह लॉरेंस बिश्नोई के वकील की भूमिका निभा रहे हैं. इस विवाद के कारण डायरेक्टर ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है. सलमान खान ने कानूनी विवाद के चलते, फिल्म की रिलीज को तुरंत रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने माफ किया इस फिल्म का 42 लाख का बिल, जो बनी कम बजट में 80 करोड़ कमाने वाली मूवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Kala Hiran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com