विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2021

Kajal Aggarwal नाव में सवार हो गंगा नदी का आनंद लेती आईं नजर, Photos हुई वायरल

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो कोलकाता में नाव की सवारी करते हुए गंगा नदी की खूबसूरती का आनंद लेती नजर आ रही हैं.

Kajal Aggarwal नाव में सवार हो गंगा नदी का आनंद लेती आईं नजर, Photos हुई वायरल
काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

'सिंघम' फेम अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अकसर वो अपनी फोटो और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं. काजल अग्रवाल साउथ की सुपरस्टार हैं, साउथ के साथ-साथ वो बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बना चुकी हैं. 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक बार फिर अपनी फोटो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में काजल अग्रवाल नाव ने सवार हो गंगा नदी का आनंद लेती नजर आ रही हैं.

गंगा नदी का आनंद लेती आईं नजर

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस फोटो में काजल अग्रवाल को नाव की सवारी करते देखा जा सका है. काजल अग्रवाल नाव में बैठ गंगा नदी का खूबसूरत नजारा देख रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन  में लिखा है 'शांत, असली, मनोरम, यकायक, बादलों के नृत्य के साथ ड्रामा जोड़ रहा है, गंगा मां कितनी भव्य, महान, वैभवशाली हैं, मेरा हृदय भर गया है - दूसरों के पापों को लेते हुए अभी तक बहुत प्राचीन'. बता दें, काजल इन दिनों कोलकाता में 'उमा' नामक एक महिला केंद्रित हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और इसी दरम्यान वो कोलकाता की सभी खूबसूरत जगहों का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति गौतम किचलू के साथ कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर का दौरा किया था, ये फोटो उसी समय की है.

काजल अग्रवाल का करियर

काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने फिल्म 'क्यूं हो गया ना' से 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था. इसी के साथ वो सिंघम, स्पेशल 26 और खिलाड़ी नंबर 150 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल वो कोलकाता में 'उमा' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी के साथ वो तमिल फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग भी कर रही हैं. बॉलीवुड से अलावा काजल अग्रवाल ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Aggarwal, Kajal Aggarwal Actress, Kajal Aggarwal Photo, Kajal Aggarwal Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com