विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की ‘आना’ का बदल गया है लुक, सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी...देखें Photo

फिल्म 'कभी हां कभी ना' की हीरोइन सुचित्रा कृष्णमूर्ति आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं. सुचित्रा की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की ‘आना’ का बदल गया है लुक, सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी...देखें Photo
सुचित्रा कृष्णमूर्ति फोटो
नई दिल्ली:

1994 में शाहरुख खान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म आई थी ‘कभी हां कभी ना', जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में शाहरुख अपनी दोस्त 'आना' से प्यार करते हैं, जिसका दिल वे पूरी फिल्म में जीतने की कोशिश करते हैं. आना के रोल में सुचित्रा कृष्णमूर्ति को देखा गया था. सुचित्रा ने अपनी एक्टिंग और अपनी मासूमियत से सभी को अपना दीवाना बना लिया था. सालों बाद शाहरुख की हीरोइन आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं और आप भी ये बात कहेंगे जब आप उनकी सोशल मीडिया पर सामने आई नई फोटो देखेंगे.

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की एक फोटो सामने आई है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस फोटो में सुचित्रा बिना मेकअप के बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं. तस्वीर में उनकी सादगी देखते ही बन रही है. फोटो पर लोगों के ‘ब्यूटीफुल', ‘गॉर्जियस' और ‘चार्मिंग ब्यूटी' जैसे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. फिल्म कभी हां कभी ना में गर्ल नेक्स्ट डोर लड़की का किरदार निभाने वालीं सुचित्रा अब भी बहुत प्य्यारी दिखती हैं.

2lk726go

बात करें करियर की तो 90 के दशक में सुचित्रा एक सफल मॉडल थीं, जो पामोलिव साबुन, क्लियरसिल, सनराइज कॉफी, लिम्का और कोलगेट टूथपेस्ट जैसे कई टीवी विज्ञापनों में नजर आई थीं. सुचित्रा ने फिल्म निर्माता शेखर कपूर से शादी की थी, जिनसे उनका साल 2007 में तलाक हो गया था. दोनों की कावेरी नाम की एक बेटी भी है. इन दिनों सुचित्रा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन कुछ एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suchitra Krishnamoorthi, Suchitra Krishnamoorthi New Photo, Suchitra Krishnamoorthi Latest Photo, Kabhi Haan Kabhi Naa, Kabhi Haan Kabhi Naa Actress, Aana Kabhi Haan Kabhi Naa, Shah Rukh Khan, Suchitra Krishnamoorthi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com