विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

आमिर खान के एक और प्लान पर फिरा पानी, आरआरआर एक्टर ने चल दिया तुरुप का इक्का

जूनियर एनटीआर आगामी फिल्म 'मेड इन इंडिया' में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की भूमिका निभाने जा रहे हैं. यह फिल्म एक पैन-इंडिया रिलीज़ के तौर पर तैयार की जा रही है

आमिर खान के एक और प्लान पर फिरा पानी, आरआरआर एक्टर ने चल दिया तुरुप का इक्का
दादासाहेब फाल्के के घोषणा के तुरंत बाद इस एक्टर ने मार ली बाजी
नई दिल्ली:

जूनियर एनटीआर आगामी फिल्म 'मेड इन इंडिया' में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की भूमिका निभाने जा रहे हैं. यह फिल्म एक पैन-इंडिया रिलीज़ के तौर पर तैयार की जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की शुरुआत और विकास पर आधारित बायोपिक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. साल 2023 में एस.एस. राजामौली ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जिसे वरुण गुप्ता (मैक्स स्टूडियोज़) और एस.एस. कार्तिकेय (शोइंग बिज़नेस) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा. तब से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था और अब इसकी फाइनल ड्राफ्ट लॉक कर दी गई है.

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एस.एस. राजामौली, एस.एस. कार्तिकेय और वरुण गुप्ता ने यह स्क्रिप्ट जूनियर एनटीआर को सुनाई, जिन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी. सूत्रों के अनुसार, 'आरआरआर' अभिनेता दादासाहेब फाल्के की अनजानी कहानियों से बेहद प्रभावित हुए. यह कहानी भारतीय सिनेमा के जन्म और विकास पर आधारित है, और इसकी बारीकियों ने जूनियर एनटीआर को चौंका दिया. स्क्रिप्ट सुनने के बाद, उन्होंने स्क्रीनप्ले और उसके ट्रीटमेंट पर विस्तार से चर्चा की. यह फिल्म उन्हें एक्शन से हटकर एक ऐसा किरदार निभाने का मौका देगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया.

जूनियर एनटीआर के नेतृत्व में बन रही 'मेड इन इंडिया' एस.एस. राजामौली, एस.एस. कार्तिकेय और वरुण गुप्ता की रचनात्मक दृष्टि के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में गहराई से उतरने का प्रयास करेगी. यह फिल्म दादासाहेब फाल्के की नज़र से भारतीय सिनेमा की शुरुआत को दिखाएगी और दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देगी जो पहले कभी नहीं देखा गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Made In India, Film Made In India, Dadasaheb Phalke, Dadasaheb Phalke Biopic, Aamir Khan, Jr NTR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com