विज्ञापन
This Article is From May 22, 2023

आरआरआर के एक्टर की 20 साल पुरानी फिल्म देख बेकाबू हुए फैंस, जश्न के चक्कर में सिनेमाघर ही फूंक डाला

जूनियर एनटीआर के 40वें जन्मदिन पर उनकी 20 साल पुरानी फिल्म 'सिम्हादरी' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया. लेकिन इस फिल्म को देखने के दौरान जूनियर एनटीआर के फैंस बेकाबू हो गए और एक सिनेमाघर में आग लगा दी.

आरआरआर के एक्टर की 20 साल पुरानी फिल्म देख बेकाबू हुए फैंस, जश्न के चक्कर में सिनेमाघर ही फूंक डाला
आरआरआर के एक्टर के फैंस ने थिएटर में लगाई आग
नई दिल्ली:

जूनियर एनटीआर साउथ सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. फैंस उनकी फिल्मों को पूरा जश्न मनाते रहते हैं. 20 मई को जूनियर एनटीआर ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कई फिल्मी सितारों और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इतना ही नहीं जूनियर एनटीआर के 40वें जन्मदिन पर उनकी 20 साल पुरानी फिल्म 'सिम्हादरी' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया. लेकिन इस फिल्म को देखने के दौरान जूनियर एनटीआर के फैंस बेकाबू हो गए और एक सिनेमाघर में आग लगा दी. 

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शनिवार को विजयवाड़ा में एक थिएटर में जूनियर एनटीआर के फैंस उनकी फिल्म 'सिम्हादरी' देख रहे थे. इस दौरान फैंस अपने फेवरेट एक्टर के बर्थडे का जश्न सिनेमाघर के अंदर मनाने लगे और पटाखे फोड़ने लगे. जिसके चलते सिनेमाघर के अंदर आग लग गई. इस दुर्घटना में हॉल की कुछ सीटों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म देवरा में नजर आएंगे. अभिनेता के बर्थडे पर इस फिल्म से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. गौरतलब है कि फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे, जो कि तेलुगू फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर अफवाहें हैं कि एनटीआर को फिल्म में पिता और पुत्र के रूप में दोहरी भूमिकाओं में देखा जाएगा. 

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान शहर में किए गए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Junior Ntr, Junior Ntr Fans, Simhadri, Jr NTR Fans Burn Firecrackers In Theatre, Movie Simhadri, Simhadri Re Release, Vijayawada Theater Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com