विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2021

सेल्फी लेने आए फैन पर जॉन अब्राहम को आया गुस्सा, धक्का मारकर गिराया नीचे...देखें Video

जॉन अब्राहम वैसे तो हर जगह बड़े ही कूल दिखते हैं और फैन्स के साथ बहुत अदब से पेश आते हैं, लेकिन एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं.

सेल्फी लेने आए फैन पर जॉन अब्राहम को आया गुस्सा, धक्का मारकर गिराया नीचे...देखें Video
जॉन अब्राहम का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

जॉन अब्राहम भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपने फैन्स के दिलों पर वे अब भी राज करते हैं. जॉनअपनी एक्टिंग का लोहा तो मनवा ही चुके हैं, वहीं फिटनेस के मामले में भी वे लोगों को खूब इंस्पायर करते हैं. जॉन अब्राहम वैसे तो हर जगह बड़े ही कूल दिखते हैं और फैन्स के साथ बहुत अदब से पेश आते हैं, लेकिन एक्टर का एक थ्रोबैक पुराना वीडियो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब पर जॉन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने फैन के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं. जॉन इस वीडियो में उनके साथ सेल्फी लेने आए एक फैन को धक्का मारकर नीचे गिरा देते हैं. फैन के साथ जॉन का ये बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया है और वे एक्टर को उनकी इस हरकत के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मुझे तो समझ नहीं आता लोग इन्हें इतना भाव क्यों देते हैं'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इस वीडियो को देखने के बाद जॉन ने अपना एक फैन खो दिया है. मुझे लगता था वो डाउन टू अर्थ हैं'.

इस तरह के कई सारे कमेंट्स वीडियो के कमेंट सेक्शन बॉक्स में आए हैं. इस पर अब तक 1.1 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ गए हैं. बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें मुंबई सागा और अटैक में देखा गया था. एक विलेन 2 एक्टर की अपकमिंग फिल्म है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, John Abraham Video, John Abraham Viral Video, John Abraham Angry, John Abraham Angry Video, John Abraham With Fans, John Abraham Throwback Video, John Abraham Photo, John Abraham Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com