बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में एक लग्जरी बंगला खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक इस डील की कुल कीमत 84 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस बंगले की खासियत के बारे में बात करें तो यह 1,017.60 वर्ग मीटर का प्लॉट है. 14 जुलाई 2026 को रजिस्टर्ड कन्वेयंस डीड के जरिए यह डील पूरी हुई. जॉन ने स्टैंप ड्यूटी के रूप में करीब 5.04 करोड़ रुपये की पेमेंट की. जॉन अब्राहम रियल एस्टेट में पहले भी एक्टिव रहे हैं. दिसंबर 2023 में उन्होंने मुंबई के खार इलाके में 70.83 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था. उस प्रॉपर्टी में 5,416 स्क्वायर फीट का बंगला और 7,722 स्क्वायर फीट जमीन शामिल थी.
मुंबई में ट्रॉफी बंगलों की होड़
मुंबई के प्राइम इलाकों जैसे बांद्रा, जुहू और मालाबार हिल में अलग-अलग बंगलों की कमी के चलते ट्रॉफी होम्स की डिमांड लगातार बनी हुई है. हाल ही में जुहू में अमिताभ बच्चन के ‘जलसा' के पास स्थित ‘विला विल्सन' 135 करोड़ रुपये में बिका था. इससे पहले ‘लीला' बंगला 221 करोड़ रुपये में ट्रांसफर हुआ था. जॉन अब्राहम की यह नई डील भी शहर के लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट की तेजी को दिखाती है. एक्टर की फिटनेस और फिल्मी करियर के अलावा अब उनकी प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो भी काफी मजबूत नजर आ रहा है.
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
वर्कफ्रंट पर बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार साल 2025 में तेहरान में एसीपी राजीव कुमार के किरदार में नजर आए थे. इसके अलावा इसी साल आई उनकी द डिप्लोमैट भी चर्चा में रही. बात करें 2026 की तो इस साल जॉन, राकेश मारिया की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. अभी तक इस फिल्म का कोई नाम फाइनलाइज नहीं किया गया है. वहीं साल 2027 उनकी फिल्म फोर्स 3 की चर्चा है. हालांकि अभी तक इस बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई हैं. इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है.
यह भी पढ़ें: 2400 करोड़ की द ओडिसी ने 2 दिन में ही वसूले 2548 करोड़, जानें भारत से कमाए कितने करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं