1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर' सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने लोगों के दिलों में और खासकर यंगस्टर्स के दिलों में एक खास जगह बनाई थी. इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. फिल्म में आमिर खान की जबरदस्त एक्टिंग और आयशा जुल्का की मासूमियत ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. इस फिल्म के बाद जहां आमिर खान के करियर ने उड़ान भरी, वहीं कुछ फिल्मों में काम करके आयशा जुल्का ने फिल्मों से दूरी बना ली. हालांकि सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं.
90 के दशक की इस मशहूर अभिनेत्री की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. इस तस्वीर में आयशा जुल्का बहुत बदली-बदली नजर आ रही हैं. हालांकि आयशा जुल्का की खूबसूरती में आज भी कोई कमी नहीं आई है. बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो उन्हें Where Are They वेब सीरीज में देखा जाएगा. आयशा जुल्का ने अपने करियर के पीक पर शादी करके फिल्मों से दूरी बना ली थी. इसे लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रोल्स न मिलना उनके फिल्मी पर्दे से दूर होने की बड़ी वजह थी. उनके पास फिल्में तो थीं, लेकिन हर फिल्म में एक जैसे किरदार से वे बोर हो गई थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आयशा जुल्का बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो लगभग हर बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं. आयशा अक्षय कुमार, सलमान खान और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. उन्होंने साल 1991 की फिल्म ‘कुर्बान' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं