विज्ञापन
This Article is From May 14, 2022

Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रणवीर सिंह की फिल्म, हुई इतनी कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई खास कमाल नहीं कर सकी.

Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रणवीर सिंह की फिल्म, हुई इतनी कमाई
Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद जोरदार कमाई करेगी. हालांकि, काफी प्रमोशन के बाद भी फिल्म रिलीज होने के पहले ही दिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. फिल्म के ट्रेलर को जरूर बहुत पसंद किया गया था, लेकिन फिल्म रिलीज के पहले दिन 3 से 4 करोड़ ही कमा सकी. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी इस फिल्म को निराशाजनक बताया है और इसे आधी रेटिंग ही दी है.

रणवीर सिंह की फिल्म Jayeshbhai Jordaar का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि दर्शकों को यह फिल्म हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी, लेकिन अब जब फिल्म रिलीज हो गई, तो इसे देखने के लिए ज्यादा दर्शक थिएटर नहीं पहुंचे. रणवीर सिंह की यह फिल्म भारत में 2,250 स्क्रीन पर जबकि भारत के बाहर 1,250 स्क्रीन पर रिलीज हुई. इस तरह से दुनियाभर में फिल्म 3,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने Jayeshbhai Jordaar के बारे में ट्विटर पर लिखा- जोरदार कंसेप्ट, लेकिन कमजोर राइटिंग. रणवीर सिंह की फिल्म में शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी भी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म एक गुजराती लड़के की कहानी को दिखाती है. फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि यह दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी है. उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में अपनी कमाई में तेजी ला सकती है.

इसे भी देखें :अनन्या पांडे का दिखा कैजुअल में कूल अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 1, Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection, Ranveer Singh, Shalini Pandey, Jayeshbhai Jordaar Trailer, Jayeshbhai Jordaar Songs, Jayeshbhai Jordaar Real Story, Jayeshbhai Jordaar Story, Jayeshbhai Jordaar You Tube, Jayeshbhai Jordaar Critics, Jayeshbhai Jordaar Release Date, Jayeshbhai Jordaar Review, Box Office, Boman Irani, Ratna Pathak Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com