विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

लाउडस्पीकर मामले को लेकर सोनू निगम के सपोर्ट में आए जावेद अख्तर, ट्विटर पर दिया ये बयान

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गायक सोनू निगम का सर्मथन करते हुए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल न किए जाने की वकालत की है.

लाउडस्पीकर मामले को लेकर सोनू निगम के सपोर्ट में आए जावेद अख्तर, ट्विटर पर दिया ये बयान
जावेद अख्तर और सोनू निगम (फाइल फोटो)
  • जावेद अख्तर ने सोनू निगम का किया समर्थन
  • इस मसले पर उन्होंने कई ट्वीट किए
  • निगम ने भी जावेद अख्तर को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गायक सोनू निगम का सर्मथन करते हुए धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल न किए जाने की वकालत की है. पिछले साल, सोनू निगम ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल के खिलाफ सिलसिलेवार ट्वीट किए थे. इसके बाद कोलकाता के एक मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था. जावेद अख्तर ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, मैं रिकॉर्ड में यह बात कहना चाहता हूं कि मैं सोनू निगम सहित उन सबकी बात से पूरी तरह सहमत हूं कि मस्जिदों और आवासीय इलाकों में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

अमिताभ-जया से शाहिद-मीरा तक, जावेद अख्तर के Diwali Bash में मौजूद रहे ये सेलेब्स

उन्होंने ट्विटर पर उन्हें पाखंडी बताने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया. अख्तर ने एक व्यक्ति को जवाब देते हुए लिखा, मैं हर गलत बात के खिलाफ आवाज उठाता हूं. मुश्किल यही है कि आप दूसरों की गलती तो मान सकते हैं पर अपनी नहीं. इस बीच, सोनू निगम ने कहा कि अख्तर का उन्हें समर्थन सही समय पर मिला है क्योंकि विवाद के चलते उनकी सुरक्षा को खतरा है.निगम ने एक निजी चैनल को कहा, जावेद जी ने सही समय पर अपनी बात रखी है, उन्हें शायद इस बात का एहसास होगा कि पिछले दो दिनों से ऐसी अफवाहें हैं कि मेरी सुरक्षा को खतरा है और फिल्म जगत में अधिकतर लोग मेरे पक्ष में खड़े नहीं होना चाहते. उन्होंने इस बात पर भी खेद प्रकट किया कि मामले में फिल्म जगत से किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया लेकिन ‘पद्मावत’ के लिए लोग संजय लीला भंसाली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे.

VIDEO: जावेद अख्तर के साथ उर्दू शायरी और हिंदी सिनेमा पर बात

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Sonu Nigam, Loudspeakers At Religious Places
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com