Jana Neta Box Office Collection Day 2: थलापति विजय के चाहने वालों के लिए जन नायकन ने पर्दे पर दस्तक दे दी है. फिल्म को हिंदी में जन नेता के नाम से रिलीज किया गया है. वहीं पहले दिन फिल्म ने भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. जबकि दूसरे दिन 75 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने पार कर लिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि तमिल एक्शन ड्रामा जन नायगन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म कही जा रही है, जिसे एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. वहीं केवीएन प्रॉडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स द्वारा मिक्स रिव्यू मिले हैं.
जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, जन नायकन ने 21.15 करोड़ रुपए दूसरे दिन कमाए हैं. इसके बाद बारत में फिल्म का कलेक्शन 63.85 करोड़ हो गया है. वहीं इडिया ग्रॉस 75 करोड़ हो पाया है. जबकि वर्ल्डवाइड 112.50 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. वहीं पहले दिन की बात करें तो 42.70 करोड़ की ओपनिंग ने पहले दिन भारत में की थी. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 78 करोड़ तक पहुंचा था.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के पेरेंट्स की लव स्टोरी पर बना 60 साल पुराना गाना, आशा भोसले ने गाया तो बना सदाबहार
जन नेता का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
हिंदी में जन नेता के नाम से जन नायकन को रिलीज किया गया है, जिसने अब तक भारत में 1.85 करोड़ नेट कलेक्शन हासिल किया है. वहीं ऑक्यूपेंसी रेट सिर्फ 11 प्रतिशत का है. जबकि तमिल में 44 प्रतिशत ऑक्येपंसी रेट के साथ यह आंकड़ा 17.95 करोड़ और 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ तेलुगू में 1.35 करोड़ कलेक्शन हासिल किया है.
जन नायकन के बारे में
जनवरी से पोस्टपोन होती आ रही जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में बॉबी देओल और विजय तलपति के अलावा प्रकाश राज, बॉबी देओल, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, ममिता बैजू और नरेन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं यह तमिल नाडु का सीएम बनने से पहले विजय थलापति की आखिरी फिल्म है, जिसमें एक्शन एक्शन और सिर्फ एक्शन देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी के गाए गाने को जब लिप सिंक करने के लिए जब जिद्दी एक्टर ने कर दिया था मना, आज बना अमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं