विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

माधुरी नहीं अब जैकलिन करेंगी 'एक दो तीन...' गाने पर डांस, इस फिल्म का होगा सॉन्ग

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडिस अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 2' में मशहूर गाना 'एक दो तीन...' पर ठुमके लगाती नजर आएंगी.

माधुरी नहीं अब जैकलिन करेंगी 'एक दो तीन...' गाने पर डांस, इस फिल्म का होगा सॉन्ग
  • जैकलिन फर्नांडिस करेंगी 'एक दो तीन' पर डांस
  • 'बागी 2' में आएगा ये सॉन्ग
  • इस फिल्म में होंगे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडिस अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 2' में मशहूर गाना 'एक दो तीन...' पर ठुमके लगाती नजर आएंगी. यह गाना साल 1998 की फिल्म 'तेजाब' से है जिसे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने पर फिल्माया गया था. सरोज खान, गणेश आचार्य और अहमद खान इस गीत को कोरियोग्राफ करेंगे. फिल्म का निर्देशन कर रहे अहमद ने कहा, सेट पर तीन कोरियोग्राफर होंगे.. यह खुद में पिक्चर परफेक्ट मोमेंट होगा!

अहमद ने आगे कहा कि यह हमेशा पसंदीदा रहा है और मैंने गणेश से सरोज जी के प्रसिद्ध स्टेप्स को बरकरार रखने के लिए कहा है और मनीष मल्होत्रा से जैकलिन की कॉस्टयूम डिजाइन में माधुरी दीक्षित की वही गुलाबी पोशाक को ध्यान में रखने के लिए कहा है.

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की 'बागी-2' 30 मार्च को होगी रिलीज, रणबीर कपूर की Sanju को देगी टक्कर

'एक दो तीन...' का मूल गाना सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था. अहमद इससे पहले जैकलिन के साथ 'चिट्टियां कलाइयां', 'लत लग गई' और 'जुम्मे की रात' जैसे गीतों में काम कर चुके हैं. उनका कहना है कि वह इस गीत को भी उसी तरह का बनाना चाहते हैं. माधुरी के नृत्य को जैकलिन द्वारा किए जाने पर अहमद ने कहा, वह सही विकल्प हैं. 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं. यह वर्ष 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है. यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी.

VIDEO: फिल्म रिव्यू : मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Baaghi 2, Ek Do Teen, Madhuri Dixit, Tiger Shroff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com