विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

जावेद जाफरी ने किया Tweet, बोले- उन्हें 'रूलिंग पार्टी' क्यों कहा जाता है?

जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने 'सत्तारूढ़ पार्टी' को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

जावेद जाफरी ने किया Tweet, बोले- उन्हें 'रूलिंग पार्टी' क्यों कहा जाता है?
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का ट्वीट हुआ वायरल
  • जावेद जाफरी का ट्वीट हुआ वायरल
  • ट्विटर पर एक्टर ने लोगों से पूछा सवाल
  • जावेद जाफरी ने ट्वीट कर कही यह बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जावेद जाफरी अपनी फिल्मों और कॉमेडी के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं. आए दिन जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi Twitter) के ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. एक बार फिर एक्टर अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, जावेद जाफरी ने ट्वीट करते हुए इस बार जनता के सामने एक सवाल रखा है, उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

नीति आयोग के सदस्य ने कही कश्मीर में इंटरनेट पर 'गंदी फिल्में' देखने की बात तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर से यूं मिला जवाब


जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्हें 'सत्तारूढ़ पार्टी' क्यों कहा जाता है? क्या उन्हें 'सर्विंग पार्टी' नहीं कहना चाहिए." जावेद जाफरी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, जावेद जाफरी लगातार नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं. एक्टर अकसर इनसे संबंधित ट्वीट भी करते हैं. 

प्रकाश राज ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- तीन हजार करोड़ रुपये की प्रतिमाओं की जरूरत नहीं है बल्कि...

बता दें कि जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) एक भारतीय अभिनेता, डांसर और कॉमेडियन हैं. उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बॉलीवुड में खूब पहचान बनाई है. साल 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़कर राजनीति की तरफ अपना कदम बढ़ाया था. साल 1985 में उन्होंने 'मेरी जंग' से फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था, इस फिल्म में एक्टर ने निगेटिव रोल अदा किया था. अपने करियर में वह कुल 350 फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaaved Jaaferi, Jaaved Jaaferi Tweet Viral, Jaaved Jaaferi Twitter, Jaaved Jaaferi Tweet On Politics, Jaaved Jaaferi Tweet, Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com