- जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से हुए परेशान
- एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि इतना नहीं झेल सकता
- ट्रोलिंग से परेशान होकर एक्टर ने कहा सोशल मीडिया को अलविदा
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) अपनी फिल्मों और कॉमेडी के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं. समसामयिक मुद्दों पर जावेद जाफरी अपने विचार बखूबी पेश करते हैं. हालांकि, कई बार वह अपने ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रोल भी हो जाते हैं. लेकिन हाल ही में जावेद जाफरी ने एक ट्वीट किया है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. अपने इस ट्वीट की वजह से जावेद जाफरी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, ट्रोलिंग की वजह से जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला किया है. यह बात उन्होंने खुद ट्विटर पर शेयर की है.
दीपिका पादुकोण ने छीना फोटोग्राफर का फोन और फिर हुआ कुछ ऐसा...देखें Video
Can't handle this trolling and hate.. going off social media till the situation improves.. hopefully..Inshallaah..#indiafirst #jaihind
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) December 22, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने अपने ट्वीट में बताया कि उनके लिए देश यानी भारत पहले है. अपने ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता. स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं. आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी, इंशाअल्लाह. भारत पहले है, जय हिंद." जावेद जाफरी के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज भी जावेद जाफरी के इस फैसले पर उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वे ट्रोलर्स को ब्लॉक कर दें और अनदेखा करें, लेकिन सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म न छोड़ें. जावेद जाफरी का यह ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है.
बता दें कि जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) एक भारतीय अभिनेता, डांसकर और कॉमेडियन हैं. उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बॉलीवुड में खूब पहचान बनाई है. साल 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़कर राजनीति की तरफ अपना कदम बढ़ाया था. साल 1985 में उन्होंने मेरी जंग से फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था, इस फिल्म में एक्टर ने नेगिटिव रोल अदा किया था. अपने करियर में वह कुल 350 फिल्मों में काम कर चुके हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं