बॉलीवुड में विक्की कौशल की फिल्म छावा की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब अगली फिल्मों के सफल होने की भी उम्मीद जाग चुकी है. ऐसे में अप्रैल का महीना ऑडियंस के लिए खास धमाकेदार होने जा रहा है क्योंकि इस महीने में एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. एक तरफ छावा का राज छाया है और दूसरी तरफ सिकंदर अपनी सीट बचाने के लिए लड़ रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की दस्तक होने जा रही है. खास बात ये है कि अप्रैल में रिलीज होने वाली कई फिल्में बड़े बजट की हैं जिन्हें लेकर काफी बज बन चुका है.चलिए जानते हैं कि इस महीने में कौन कौन सी फिल्में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए रेडी हैं.
अक्षय कुमार की केसरी 2 से लेकर जाट करेगी धमाल
इंडस्ट्री ट्रेड अनुमान लगा रहे हैं कि इन फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2, जाट और ग्राउंड जीरो जैसी फिल्में ऐसी हैं जिनसे काफी उम्मीदे हैं और उनकी कमाई 500 करोड़ के पार जा सकती है. 2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म केसरी ने काफी सफलता हासिल की थी. इसका अगला पार्ट भी शानदार होने के चांस हैं. केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन अहम रोल में दिखाई देंगे और अनन्या पांडे भी दिखेंगी. वहीं जाट की बात करें तो इसमें सनी देओल फिर से अपने एंग्री यंग मैन के अवतार में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है जिनकी ये पहली हिंदी फिल्म है.इस फिल्म के जरिए सनी देओल दो साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अप्रैल में रिलीज होने वाली अन्य फिल्में
बड़ी और छोटी मिलाकर कई फिल्में इस महीने में आपको देखने को मिलेंगी. केसरी चैप्टर 2 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म फुले 11 अप्रैल को रिलीज होगी. हॉरर कॉमेडी कही जा रही फिल्म भूतनी 18 अप्रैल को रिलीज होगी और ये द ग्राउंड जीरो को टक्कर देगी जो 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं