सलमान खान मामा बने, बहन अर्पिता के घर बेटे ने लिया जन्‍म

सलमान खान मामा बने, बहन अर्पिता के घर बेटे ने लिया जन्‍म

बहन अर्पिता के साथ सलमान खान (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मामा बन गए हैं। उनकी बहन अर्पिता के घर बेटे ने जन्म लिया है। अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ 2014 में शादी की थी। यह उनकी पहली संतान है।

आयुष ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारा इंतजार खत्म हुआ। हमारा छोटा युवराज अहिल आ गया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।' पहली बार माता-पिता बने अर्पिता और आयुष को ट्विटर पर कई लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)