विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

ईशान खट्टर ने सिर्फ 12 दिन में घटाया 8 किलो वजन, आ रही है डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए आठ किलो वजन कम किया.

ईशान खट्टर ने सिर्फ 12 दिन में घटाया 8 किलो वजन, आ रही है डेब्यू फिल्म
बियॉन्ड द क्लाउड्स में एक्टर ईशान खट्टर
  • ईशान की पहली फिल्म होगी 'बियॉन्ड द क्लाउड्स'
  • इस फिल्म का आ चुका है ट्रेलर
  • फिल्म के लिए घटाया 8 किलो वजन
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए आठ किलो वजन कम किया. ईशान ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के साथ मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. उनके स्पोकपर्सन ने कहा, ईशान ने 8 किलो वजन कम किया है. उन्होंने अपने निर्देशक से इनपुट लिया और 'पतले' होने को मिशन की तरह ले लिया.

Beyond The Clouds Trailer: श्रीदेवी की बेटी के साथ नहीं बल्कि इस फिल्म से डेब्यू कर रहे ईशान खट्टर

प्रवक्ता ने कहा, उन्होंने अपने वर्कआउट के तरीके में बदलाव किया. खास तौर पर उनका ध्यान स्प्रिंट और साइकिल चलाने पर रहा. जी स्टूडियोज और नमाह पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी.
देखें ट्रेलर-


बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में ईशान अपनी एक्टिंग से आपका दिल जीत लेंगे. फिल्म में ईशान के अलावा एक्ट्रेस मालविका मोहनन नजर आ रही है. फिल्म की कहानी प्यार, जिंदगी, रिश्तों और अपराध पर आधारित लगती है. 

VIDEO: मुंबई में ईरानी फिल्मकार माजिद माजिदी की फ़िल्म की शूटिंग

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishaan Khatter, Beyond The Clouds, Beyond The Clouds Movie Trailer, Lose Weight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com