विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए फाइनल हुई ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी

रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म प्रोडक्शन आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म प्रोडक्शन रॉय कपूर फिल्म्स एक साथ मिलकर भारत की वीरता की कहानी 'पिप्पा' बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.

वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए फाइनल हुई ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी
ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)
नई दिल्ली:

रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म प्रोडक्शन आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म प्रोडक्शन रॉय कपूर फिल्म्स एक साथ मिलकर भारत की वीरता की कहानी 'पिप्पा' बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं. युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित इस फिल्म को एयरलिफ्ट के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन डायरेक्ट करेंगे और अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस वीर टैंक युद्ध फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की बाकी कास्ट भी फाइनल कर ली है जो इस फिल्म में ईशान खट्टर का साथ देंगे.

नेहा कक्कड़ पर सासू मां ने यूं लुटाया प्यार, हाथ जोड़े यूं नजर आई सिंगर, देखें वायरल Photos

इस वार ड्रामा फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), प्रियांशु पैन्यूली (एक्सट्रैक्शन और मिर्जापुर के लिए जाने जाते हैं) ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के भाई बहन के रूप में नजर आएंगे और सोनी राजदान उनकी मां की भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं और एक ऐसे अनुभवी सिपाही हैं जिन्होंने सन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभाला था.

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का बदल गया नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी फिल्म

निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक प्रोड्यूस की थी उनका मानना है कि, “पिप्पा, मेहता परिवार की दृष्टि से दिखाई जानेवाली कहानी है जो 1971 में मिले भारतीय जीत का प्रतीक है, और हमारी प्राथमिकता यह थी कि हम ऐसे एक्टर्स को साइन करें जो इस बहादुर परिवार के सदस्यों की भूमिका को बखूबी से निभा जाएं. मुझे खुशी है कि मृणाल ठाकुर और प्रियांशु जैसे प्रतिभाशाली कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने जो ईशान के साथ एक ऐसी जीत की कहानी को पेश करेंगे जिसे बताने की जरूरत है."

Mirzapur 2 के खिलाफ हिंदी लेखक ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, लगाया यह आरोप

सिद्धार्थ रॉय कपूर का मानना है कि "हमें ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश थी जो एक विश्वसनीय पारिवारिक एकजुटता को बनाए रखने में एक दूसरे का साथ दें। ईशान के साथ मृणाल, प्रियांशु और सोनी राजदान भी इस फिल्म से जुड़ रहे हैं, मुझे बेहद खुशी है कि हमने फिल्म की कास्टिंग में सफलता हासिल कर ली है." 

सेल्फी के लिए विक्की कौशल के पीछे पड़ी लड़की, फोटो सेव नहीं हुई तो दोबारा भागे-भागे आई... देखें Video

निर्देशक राजा कृष्ण मेनन का मानना है कि "मृणाल, प्रियांशु इस फिल्म में ईशान के साथ काम करेंगे. हमारे पास तीन ऐसे नौजवान कलाकार हैं जो इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. व्यक्तिगत रूप से, मैं इस तरह के प्रतिभाशाली नौजवान कलाकारों  के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. फिल्म पिप्पा में इनकी एनर्जी देखने लायक होगी." बता दें कि यह फिल्म अगले साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mrunal Thakur, Pippa, Ishaan Khattar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com