करन जौहर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' प्रमोट कर रहे हैं. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इस फिल्म के जरिए करन जौहर सात साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं. यही वजह है कि करन इस फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. हाल में उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म थ्रेड्स जॉइन किया. यहां आते ही उन्होंने एक AKA सेशन रखा. मतलब Ask Karan Anything...इस सेशन में आप करन से कोई भी सवाल कर सकते हैं. अब मौका मिला था तो कोई कैसे जाने देता. एक यूजर ने तुरंत पूछा, करन क्या आप रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने वाले हैं? इस सवाल पर करन ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया.
क्या बोले करन ?
करन ने अपने हाजिर जवाब और मजाकिया अंदाज में तुरंत जवाब दिया. नहीं...मैं चाहता हूं कि ये फिल्म सफल रहे. इस बातचीत में करन से कई सवाल किए गए. एक यूजर ने पूछा, सलमान खान के साथ फिल्म कब आ रही है सर ? इस पर करन ने लंबा सा Hmmmm जवाब में लिख दिया. एक फैन ने 'कभी खुशी कभी गम-2' को लेकर भी सवाल किया तो करन ने फिर Hmmm लिख दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

AKA सेशन के दौरान हुई चैट का स्क्रीन शॉट
करन जब भी सोशल मीडिया पर आ रहे हैं तब-तब उनसे रॉकी और रानी फिल्म को लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं. इससे पहले करन ने 3 जुलाई को एक लाइव सेशन रखा था. इस सेशन में एक यूजर ने पूछा था कि क्या इस फिल्म में शाहरुख खान भी हैं तो करन का जवाब था कि नहीं इस फिल्म में शाहरुख नहीं हैं. बता दें कि इस फिल्म में तीन स्टार्स कैमियो करने वाले हैं. इसलिए यूजर्स एक्टर्स के नाम को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं