विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री हुई इरफान खान की 'हिंदी मीडियम'

महाराष्ट्र और गुजरात के दर्शक इरफान खान और सबा कमर स्टारर फिल्म 'हिंदी मीडियम' सस्ते दामों में देख पाएंगे.

महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री हुई इरफान खान की 'हिंदी मीडियम'
'हिंदी मीडियम' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
  • इरफान खान और सबा कमर की 'हिंदी मीडियम' टैक्स फ्री.
  • महाराष्ट्र-गुजरात के दर्शक सस्ते दामों में देख पाएंगे.
  • 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म.
नई दिल्ली: इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को कुछ राज्यों की सरकारों का भी साथ मिलना शुरू हो चुका है. 'हिंदी मीडियम' आज रिलीज हो गई है और रिलीज से पहले ही इसे महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री कर दी गई है. 'हिंदी मीडियम' के निर्माताओं और फिल्म की टीम के लिए ये खुशी की बात है क्योंकि महाराष्ट्र और गुजरात में इसे कर मुक्त कर दिया गया है. इससे फिल्म को बड़ा फायदा होगा क्योंकि दर्शकों को फिल्म का टिकट सस्ते दामों में मिलेगा. उम्मीद है कि ज्यादा संख्या में दर्शक 'हिंदी मीडियम' को देखेगी और फिल्म अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंच सकेगी.
 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कर मुक्त होने से फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो फिल्म के कुल कारोबार का 40% बिजनेस देता है. निर्माताओं की अब कोशिश है कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' को और भी राज्यों में टैक्स फ्री कराया जाए ताकि अधिक मात्रा में दर्शक फिल्म देखने पहुंचे.

फिल्म 'हिंदी मीडियम' का ट्रेलर जब से आया है तभी से ये फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा में बनी रही. फिल्म में दिखाया जा रहा है कि कैसे हिंदी भाषी माता-पिता अपने बच्चे को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए किस तरह मेहनत करते हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक अच्छा सन्देश देने की कोशिश की गई है.  
 

बताते चलें कि, 'हिंदी मीडियम' फिल्‍म की सबसे मजबूत कड़ी इरफान खान हैं, जो हर किरदार को जीवंत कर देते हैं और ऐसा ही उन्‍होंने इस फिल्‍म में भी किया है. इरफान की कमाल की टाइमिंग आपको ठहाके लगने पर मजबूर कर देगी. फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस सबा कमर ने भी बेहतरीन काम किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Medium, Irrfan Khan, Saba Qamar, Hindi Medium Tax Free
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com