विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

IPL 2018: स्टेडियम के शोर-शराबे के बीच विराट कोहली ने लगाया अनुष्का शर्मा को फोन, Video Viral

15 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में स्टेडियम में खड़े विराट कोहली फोन पर बात कर रहे हैं. उनसे कुछ ही दूरी पर अनुष्का शर्मा मौजूद हैं.

IPL 2018: स्टेडियम के शोर-शराबे के बीच विराट कोहली ने लगाया अनुष्का शर्मा को फोन, Video Viral
IPL 2018: स्टेडियम में एक-दूसरे से बात करते विराट और अनुष्का
  • अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली को सपोर्ट
  • मैच जीतने के बाद विराट ने लगाया अनुष्का को फोन
  • फोन पर एक-दूसरे को ढूंढती दिखी जोड़ी
नई दिल्ली: जब बात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हो तो फैन्स बेशक इसे मिस नहीं करना चाहेंगे. दोनों के अफेयर, शादी, हनीमून से लेकर वेकेशन के अपडेट्स जानने के लिए फैन्स बेकरार रहते हैं. इन दिनों विराट जहां अपनी आईपीएल टीम RCB से साथ क्रिकेट ग्राउंड पर बिजी हैं, वहीं अनुष्का शर्मा एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं. इसी बीच अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर अनुष्का विराट को सपोर्ट करने पहुंचीं और विराट के चौके-छक्कों पर उन्होंने जमकर तालियां बजाई. स्टेडियम में जोड़ी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई, एक खास वीडियो में विराट स्टेडियम के अंदर से अनुष्का शर्मा को ढूंढने के लिए उन्हें फोन लगाते दिख रहे हैं.

IPL 2018: विराट कोहली से बेंगलुरु मिलने पहुंची अनुष्का शर्मा, तस्वीरें हुई वायरल

शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला हुआ, इसमें विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स ने 4 विकेट से पहला मैच जीत लिया. स्टेडियम में जीत के बाद जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विराट अपनी लेडी-लव को ढूंढ रहे हैं. 15 सेकेंड की इस क्लिप में स्टेडियम में खड़े विराट कोहली फोन पर बात कर रहे हैं. उनसे कुछ ही दूरी पर अनुष्का शर्मा मौजूद हैं, लेकिन एक दीवार की वजह से दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पा रहे हैं. स्टेडियम में काफी शोर-शराबा हो रहा है. ऐसे में विराट उन्हें फोन कर, अपने स्टैंड में आने के लिए, हाथों से इशारा करते हुए बुलाते दिखाई दे रहे हैं. 

देखें, वीडियो...विराट कोहली के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ा इंटरव्यू देख भड़कीं अनुष्का शर्मा, यूं लगाई फटकार...

मामूल हो कि, लंबे अफेयर के बाद विराट और अनुष्का ने पिछले साल दिसंबर में सात फेरे लिए. इनकी शादी इटली में हुई थी. सीक्रेट वेडिंग के बाद विराट और अनुष्का ने पहले दिल्ली फिर मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था. इन दिनों अनुष्का दो फिल्मों 'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं.  

VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, IPL 2018, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com