विज्ञापन

Holi Ka Gana: इंडिया का होली का सबसे फेवरिट गाना है ये, बच्चन फैमिली से है कनेक्शन, देख लीजिए सारे वर्जन

जानते हैं इडिया का होली का सबसे पॉपुलर सॉन्ग कौन सा है? अगर नहीं तो यहां पढ़ें पूरे डिटेल्स और देखें इस गाने के सारे वर्जन

Holi Ka Gana: इंडिया का होली का सबसे फेवरिट गाना है ये, बच्चन फैमिली से है कनेक्शन, देख लीजिए सारे वर्जन
इंडिया का सबसे फेवरिट होली सॉन्ग, जानें क्या है बच्चन फैमिली से कनेक्शन
नई दिल्ली:

होली का एक ऐसा गाना है जो देश की धड़कन बन चुका है. ये गाना 45 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने में अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, एक्टर संजीव कुमार और रेखा थीं. इस गाने के बोल अमिताभ बच्चन के पिता और हिंदी के मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे. आज चार दशक से ज्यादा समय गुजर जाने के बावजूद इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है क्योंकि रंगों का त्योहार होली आते ही हर घर, मोहल्ले, कॉलेज और पार्टी में एक ही गाना गूंजता है और यह है 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली.' 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' का यह क्लासिक ट्रैक आज भी भारत का अनऑफिशियल होली एंथम माना जाता है. अमिताभ बच्चन की मधुर आवाज, हरिवंश राय बच्चन के प्लेफुल बोल और शिव-हरी का संगीत इसे दशकों से अमर बनाए हुए है.

वाईआरएफ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस गाने को अब तक 176 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य वीडियो पर लगभग 171-175 मिलियन व्यूज हैं, जबकि लिरिकल और अन्य वर्जन मिलाकर कुल 200 मिलियन से ऊपर पहुंच चुके हैं. यही नहीं, होली की प्लेलिस्ट में यह गाना हमेशा अपनी जगह बनाता है और अकसर नंबर वन पर ही रहता है.

गाने में रंग बरसाने, छेड़छाड़ और होली की मस्ती का देसी अंदाज है, जो उत्तर भारत (खासकर यूपी, बिहार, दिल्ली) की पारंपरिक होली से बहुत मैच करता है. बिग बी की आवाज और फिल्म में रेखा के साथ सीन ने इसे अमर बना दिया. आज भी लोग इसे अमिताभ की सबसे आईकॉनिक होली परफॉर्मेंस मानते हैं. 

पुरानी पीढ़ी इसे सुनकर नॉस्टैल्जिक हो जाती है, नई पीढ़ी भी पार्टी में इसे बिना रुके गाती है. Spotify पर सबसे पॉपुलर ओरिजिनल ट्रैक है जो 1.12 करोड़ बार स्ट्रीम हो चुका है. कुछ अन्य प्लेलिस्ट/कंपाइलेशन वर्जन जैसे रंग बरसे- होली स्पेशल या पीओवी होली है एक करोड़ 13 लाख स्ट्रीम्स तक पहुंचे हैं. जबकि इसका रिमिक्स वर्जन लगभग 7 लाख स्ट्रीम्स को पार कर चुका है. 

हालांकि डिजिटल युग में नए गाने आगे निकल रहे हैं. 'बदरी की दुल्हनिया' (2017) को यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और 'बलम पिचकारी' (2013, ये जवानी है दीवानी) को 480 मिलियन से ऊपर व्यूज हैं. ये गाने युवा पीढ़ी के बीच पार्टी और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चलते हैं. लेकिन ट्रेडिशनल और ऑल-टाइम पॉपुलैरिटी में 'रंग बरसे' अब भी नंबर 1 है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com