अगर हम आपसे सवाल करें कि इस वक्त इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार एक्टर कौन है? तो जाहिर है आप शाहरुख खान का ही नाम लेंगे. लेकिन आपका ये अंदाजा गलत होने वाला है, क्योंकि ओरमैक्स मीडिया ने हाल ही में जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें साउथ के सुपरस्टार एक्टर ने कब्जा जमा लिया है. इतना ही नहीं दूसरे नंबर पर भी किंग खान का नाम नहीं बल्कि, साउथ के ही एक्टर का नाम है. दरअसल ‘ओरमैक्स स्टार्स इंडिया लव्स' की इस लिस्ट ने फैंस के बीच 'सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन' की इस कशमकश को खत्म ही कर दिया है और बता दिया है कि फिलहाल इंडिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है. घबराइए मत इसमें बॉलीवुड एक्टर्स के भी नाम हैं, लेकिन जिस नंबर पर हैं वो देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे.
प्रभास नंबर 1: इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं ‘बाहुबली' एक्टर प्रभास. ‘बाहुबली' के बाद भले ही प्रभास का फिल्मी करियर हिचकोले खा रहा हो, लेकिन उनका जादू अभी भी फैंस के बीच बरकरार है.
थलपति विजय नंबर 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं थलपति विजय. एक्टर की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि इनकी फिल्म का पोस्टर तक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता. हालांकि अब एक्टर ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है.
अल्लू अर्जुन नंबर 3: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है ‘पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन. एक्टर ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन 'पुष्पा' इन्हें अलग ही लेवल की पॉपुलैरिटी दे दी. शायद यही वजह है कि इस लिस्ट में अल्लू, शाहरुख खान से ऊपर हो गए हैं.
शाहरुख खान नंबर 4" आपको ये जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम चौथे नंबर पर आता है. वैसे किंग खान पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर भी हैं. हालांकि शाहरुख का नाम सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गूंजता है.
महेश बाबू नंबर 5: अपने चार्मिंग लुक के सबका दिल जीतने वाले महेश बाबू पांचवें नंबर पर हैं. आपको बता दें कि महेश बाबू ने अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है, लेकिन साउथ में ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
अजित कुमार नंबर 6: लिस्ट में ये छठवें नंबर पर हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि बिना सोशल मीडिया प्रमोशन के भी इनका फैन बेस काफी बड़ा है. तमिलनाडु ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोग अजित कुमार के स्क्रीन प्रेजेंस के दीवाने हैं.
राम चरण नंबर 7: ओरमैक्स की इस लिस्ट में रामचरण का नाम सातवें नंबर पर आता है. RRR की इंटरनेशनल सक्सेस के बाद इनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. राम चरण का शांत स्वभाव फैंस को काफी पसंद आता है.
जूनियर एनटीआर नंबर 8: लिस्ट में साउथ का ये सुपरस्टार आठवें नंबर पर हैं. जूनियर NTR की एक्टिंग और डांस के फैंस पूरे इंडिया में मौजूद हैं. RRR के बाद इनकी रीच और पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है.
सलमान खान नंबर 9: सलमान खान की पापुलैरिटी तो किसी से भी छिपी हुई नहीं है. हालांकि साउथ सुपरस्टार के सामने सलमान खान की रैंकिंग काफी नीचे आ गई है और वो लिस्ट में 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं. भले ही इनकी पिछली कुछ फिल्में सुपरहिट न रही हों लेकिन इनका स्टारडम अब भी कमाल का है. इनका नाम ही थिएटर में भीड़ जुटाने के लिए काफी होता है.
अक्षय कुमार नंबर 10: लिस्ट में ये दसवें नंबर पर हैं. अक्षय कुमार की मेहनत और हर साल नई फिल्में देने का अंदाज इन्हें खास बनाता है. कॉमेडी और एक्शन की खासियत इन्हें हमेशा चर्चा में बनाए रखती है.
यह भी पढ़ें: 38 सेकंड के डांस वीडियो ने मचाई धूम, नानी के 'आया शेर' पर छाया लड़की का स्वैग, लोग बोले- हीरोइन बन जाओ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं