विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

अमर सिंह चमकीला’ के लिए क्यों चुने गए दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली ने अब बताई असली वजह!

नेटफ्लिक्स की फिल्म अमर सिंह चमकीला के लीड रोल में नजर आने दिलजीत दोसांझ को चुनने की इम्तियाज अली ने बताई वजह.

अमर सिंह चमकीला’ के लिए क्यों चुने गए दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली ने अब बताई असली वजह!
अमर सिंह चमकीला के लिए क्यों चुने गए दिलजीत दोसांझ
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स की फिल्म अमर सिंह चमकीला चर्चित फिल्मों में से एक हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया. अब फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला' के लिए सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ को क्यों चुना. डायरेक्टर ने दोसांझ को लाइव परफॉर्मर बताते हुए कहा कि उनमें कमाल की ऊर्जा है. उन्होंने कोमल नाहटा के गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म के संगीत, सीन्स और खासकर दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के गाए गए गीतों को बहुत ही बारीकी से तैयार किया. चमकीला के मूल गीतों को फिल्माने के बारे में पूछे जाने पर अली ने बताया कि कैसे वह लाइव परफॉर्मेस से प्रेरित हुए.

उन्होंने कहा, " मैं चमकीला के वीडियो देखता था, जो आप अभी भी यूट्यूब पर देख सकते हैं. उन्होंने गायन शैली को बदल दिया, जो हर तरह से शानदार रहा. अली ने बताया कि उन्होंने इस भूमिका के लिए विशेष रूप से दिलजीत को क्यों चुना. मैं इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ को इसलिए लेना चाहता था क्योंकि वह एक लाइव परफॉर्मर हैं. दोसांझ को पता है कि जब आप लाइव परफॉर्मेंस देते हैं तो किस तरह की एनर्जी लानी होती है और वह उसी हिसाब से बदल जाते हैं. फिल्म में भी वह अपने किरदार में ढल गए और उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है. उन्होंने चमकीला के किरदार को बखूबी निभाया."

गौरतलब है कि ‘अमर सिंह चमकीला' संगीतकार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित फिल्म है. इम्तियाज अली की ‘जूल्स' शॉर्ट फिल्म ‘माई मेलबर्न' संकलन में शामिल है, जो रिलीज के लिए तैयार है. ‘माई मेलबर्न' में कुल चार कहानियां हैं, जो मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुई सच्ची घटनाओं से प्रेरित हैं. यह फिल्म विविधता, लिंग भेद, नस्ल भेद जैसे विषयों पर रोशनी डालती है. फिल्म का निर्देशन भारतीय फिल्म निर्माताओं ओनिर, रीमा दास, इम्तियाज अली और कबीर खान ने किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imtiaz Ali, Imtiaz Ali Movie, Imtiaz Ali News, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Movie, Diljit Dosanjh Amar Singh Chamkila
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com