विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

इलियाना डिक्रूज करवा रही थीं फोटोशूट लेकिन कैमरा देखते किया कुछ ऐसा, VIDEO हुआ वायरल

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) की एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

इलियाना डिक्रूज करवा रही थीं फोटोशूट लेकिन कैमरा देखते किया कुछ ऐसा, VIDEO हुआ वायरल
इलियाना डिक्रूज (Ileana D Cruz ) का वीडियो वायरल
  • इलियाना डिक्रूज का वीडियो हुआ वायरल
  • इलियाना डिक्रूज बेहद अलग अंदाज में आईं नजर
  • इलियाना डिक्रूज का देखिए शानदार वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं, सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी खास स्टाइल को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में इलियाना की एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस वीडियो में इलियाना फोटोशूट करवा रही हैं लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह होती है कि जैसे ही इलियाना की नजर कैमरे की तरफ पड़ती है वह जीभ निकालकर V साइन बनाती है. इस फोटोशूट में इलियाना बेहद खुश दिखाई दे रही हैं. इलियाना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और वीडियो पर यूजर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. इस वीडियो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है और अब तक इसे 46 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. 

A post shared by Voompla (@voompla) on

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर आए दिन वीडियो को फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इलियाना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह खास अंदाज में नजर आईं थी. इलियाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो हुआ था. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

Me running away from my responsibilities ???? #byeeee

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

बता दें कि हाल ही में इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) की अपकमिंग फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) का पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्ट में इलियाना डीक्रूज कुर्ती में, दुपट्टा ओढ़े, जूड़ा बनाए चश्मे में नजर आ रही हैं. इसमें इलियाना डीक्रूज का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. बता दें कि 'द बिग बुल' एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इससे पहले इलियाना डीक्रूज 'पागलपंती' में नजर आई थीं. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana Dcruz, Ileana Dcruz Photoshoot, Ileana Dcruz Post Viral, Ileana Dcruz Reality About Weekend Mood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height