विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2020

इब्राहिम अली खान ने पापा सैफ अली खान संग शेयर की Photo, बोले- ओल्ड मैन...

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने अपने पापा सैफ अली खान के साथ एक फोटो शेयर किया है, इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने सैफ को 'ओल्ड मैन' बताया.

इब्राहिम अली खान ने पापा सैफ अली खान संग शेयर की Photo, बोले- ओल्ड मैन...
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने पापा सैफ (Saif Ali Khan) संग शेयर की फोटो
  • इब्राहिम अली खान की फोटो हुईं वायरल
  • पापा सैफ संग इब्राहिम ने शेयर की फोटो
  • इब्राहिम ने सैफ को बताया 'ओल्ड मैन'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी इब्राहिम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने पापा सैफ अली खान संग एक फोटो शेयर किया. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसके बाद उनका यह फोटो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इब्राहिम अली खान ने सैफ को 'ओल्ड मैन' बताया.

नेहा कक्कड़ ने उसी शहर में खरीदा खूबसूरत बंगला, जहां एक कमरे में रहता था पूरा परिवार- देखें Photos

फोटो शेयर करते हुए इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) ने पापा सैफ (Saif Ali Khan) को लेकर लिखा, "सिर्फ मैं और ओल्ड मैन." इब्राहिम के इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, वूमन्स डे के मौके पर इब्राहिम ने अपनी मां अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ अपने बचपन का एक फोटो शेयर की थी. उनका यह फोटो भी खूब वायरल हुई थी. 

'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार बोले- मैं किसी धर्म में यकीन नहीं करता, भारतीय होना ही...


वहीं, बता दें, जहां सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना है, वहीं, इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) फिलहाल क्रिकेट खेल को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. हालांकि, अपने करियर को लेकर उन्होंने अभी कोई खुलासा नहीं किया है. बता दें कि इब्राहिम अली खान ने धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पढ़ाई की है. हालांकि, उनके करियर को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि बॉलीवुड में एंट्री करेंगे या फिर किसी और फील्ड में जाना पसंद करेंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibrahim Ali Khan, Ibrahim Ali Khan Share Photo With Saif Ali Khan, Ibrahim Ali Khan Says Saif An Old Man, Ibrahim Ali Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com