विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

बीवी के खोने से परेशान हो गए इब्राहिम अली खान, बोले- मैं ढूंढ़ रहा हूं... देखें Video

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बीवी के खोने से परेशान हो गए इब्राहिम अली खान, बोले- मैं ढूंढ़ रहा हूं... देखें Video
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का Video हुआ वायरल
  • इब्राहिम अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • बीवी के खोने से परेशान हुए इब्राहिम
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इब्राहिम काफी परेशान लग रहे हैं. इस वीडियो में इब्राहिम अपनी बीवी के खोने से परेशान हो गए हैं. वीडियो में स्टारकिड एक साथ दो कैरेक्टर निभा रहे हैं. इब्राहिम अली खान इस वायरल हो रहे वीडियो में कह रहे हैं, 'कैसे परेशान है?', तो इस पर दूसरा कैरेक्टर बोलता है, "यार मेरी बीवी खो गई." तो इस पर इब्राहिम कहते हैं, "यार मेरी बीवी भी खो गई, मैं भी ढूंढ़ रहा हूं."


वायरल हो रहे इस वीडियो में इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Video) का दूसरा कैरेक्टर कहता है, "तेरी बीवी कैसी दिखती है?", तो इस पर पहला बोलता है, "बहुत खूबसूरत है और तेरी कैसी है?" इस पर पहला बोलता है, "मेरी जाये भाड़ में, चल तेरी ढूंढ़ते हैं." इब्राहिम अली खान का यह फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बता दें, स्टारकिड इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वह अकसर अपनी बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ मस्ती करते नजर आ जाते हैं. 

बता दें कि इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) कुछ दिनों पहले क्रिकेट को लेकर भी खूब लोकप्रिय हुए थे. उनकी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह शानदार शॉट मारते नजर आ रहे थे. वहीं, अब देखना होगा कि इब्राहिम अपनी बहन की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाते हैं, या अपने दादा नवाब पटौदी की राह पर चलते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibrahim Ali Khan, Ibrahim Ali Khan Video, Ibrahim Ali Khan Funny Video Viral, Ibrahim Ali Khan Instagram, Ibrahim Ali Khan Viral Video, Sara Ali Khan, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com