विज्ञापन

इस्माइल दरबार ने 27 साल बाद खोला राज, तड़प-तड़प गाना सुन बेचैन हो जाते थे सलमान, कहा- मैंने उसका दर्द देखा है

सलमान का ये सुपरहिट गाना खुद उन्हीं को दर्द से भर देता है और वो इसे सुनना नहीं चाहते. हाल ही में म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने इस गाने को बनाने के बारे में बात की और बताया कि इसे सुनने के बाद सलमान की आंखों में भी आंसू आ गए थे.

इस्माइल दरबार ने 27 साल बाद खोला राज, तड़प-तड़प गाना सुन बेचैन हो जाते थे सलमान, कहा- मैंने उसका दर्द देखा है
इस्माइल दरबार ने सलमान खान पर किए खुलासे

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' आज भी फैन्स के बीच उनकी सबसे फेवरेट फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी और लोगों को दोनों एक्टर्स की ज़बरदस्त केमिस्ट्री और फिल्म के बेहतरीन गाने बहुत पसंद आए थे. माना जाता है कि ये वो दौर था जब सलमान और ऐश्वर्या रिलेशनशिप में थे. फिल्म का सैड सॉन्ग 'तड़प तड़प' बहुत हिट हुआ था. लेकिन सलमान का ये सुपरहिट गाना खुद उन्हीं को दर्द से भर देता है और वो इसे सुनना नहीं चाहते. हाल ही में, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने इस गाने को बनाने के बारे में बात की और बताया कि इसे सुनने के बाद सलमान की आंखों में भी आंसू आ गए थे.

‘गाना सुन दर्द से तड़प उठते हैं सलमान'

हाल ही में एक इंटरव्यू में, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने इस गाने पर काम करने के बारे में बात की और बताया कि कैसे सलमान खान भी इसे सुनकर बहुत इमोशनल हो गए थे. इस्माइल दरबार ने 'FilmyGyan' के साथ एक इंटरव्यू में याद करते हुए कहा, "एक दिन, संजय (लीला भंसाली) गाना सुन रहे थे और उसमें कुछ दमदार शब्द थे. अचानक सब खामोश हो गए. मैंने पूछा, 'भाई, क्या हुआ?' तब सलमान ने कहा, 'जब भी मैं यह गाना सुनता हूं, तो मुझे बहुत दर्द होता है. प्लीज इसे मेरे सामने मत बजाइए."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने उस पल सलमान खान को बहुत बेचैन देखा था. सच कहूं तो, मैंने सलमान को जोर-जोर से रोते और चिल्लाते हुए देखा था. मैंने खुद उनका वह रूप देखा था".

‘फिल्म के दौरान प्यार भरा था माहौल'

इससे पहले एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने यह भी बताया था कि जब वे सब उनकी मशहूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो माहौल में प्यार घुला हुआ था. फिल्ममेकर ने 'ETimes' को बताया, "हां, माहौल में प्यार था. लेकिन सिर्फ उनके बीच ही नहीं, हम सभी के बीच बहुत अपनापन था. जोहरा सहगल जी, हेलेन आंटी, सलमान, ऐश्वर्या, विक्रम गोखले, स्मिता जयकर, हम एक बड़े परिवार की तरह थे. मुझे नहीं लगता कि किसी और फिल्म की शूटिंग में मुझे इतना संतोषजनक अनुभव मिला है."

ऐश्वर्या ने ब्रेकअप पर कही थी ये बात

खबरों के मुताबिक, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का 2002 में ब्रेकअप हो गया था और उसके बाद उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया. 2012 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान के साथ अपने मुश्किल भरे ब्रेकअप के बारे में बात की और कहा, "मुझे लगता है कि मैंने इसे काफी हद तक भुला दिया है. मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में किसी भी तरह से बात करना चाहूंगी. खासकर किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर. मैं सच में ऐसा नहीं करना चाहूंगी." इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की. 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें: इश्क में डूबे लोगों का फेवरेट है बिहार का 37 साल पुराना ये गाना, 56 रुपए में हुआ रिकॉर्ड, सलमान खान ने बना दिया सदाबहार

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Ismail Darbar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com