उत्तराखंड (Uttarakhand) में मची तबाही पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए दुखा जता रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है. साथ ही उन्होंने लिखा- मनुष्य ने आपदाओं को प्रेरित किया है. जिस तरीके से जवान इस शख्स को मलबे से निकाल रहे हैं यह देखकर मेरा दिल बैठा जा रहा है. प्रकृति हमें वहीं वापस देती हैं जो हमने उसके साथ किया है. तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के इस ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
Man induced disasters. Hurtful to watch this. Nature is getting back at us for toying with it. #UttarakhandDisaster https://t.co/THwBIQbFXC
— taapsee pannu (@taapsee) February 7, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के अलावा बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताते हुए ट्वीट किया है. जहां तक तापसी पन्नू द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि मलबे के अंदर से भारतीय जवान रेस्क्यू करते हुए एक शख्स को बाहर निकालते हैं. जैसे ही शख्स बाहर निकलता है उसकी खुशी देखने लायक होती है और वह खुशी से जमीन पर गिर पड़ता है.
बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand Disaster) के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है. विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं