विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2023

Jio Studios इवेंट में छाया बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा लेकिन ऋतिक रोशन और उनकी कजिन की एंट्री ने कुछ यूं टिकीं फैंस की नजरें

जियो स्टूडियोज के इवेंट में बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री हुई. जहां आमिर खान, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज सितारों की एंट्री देखने को मिली. हालांकि ऋतिक रोशन और उनके कजिन ईशान और पश्मीना रोशन की एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है.

Jio Studios इवेंट में छाया बॉलीवुड सेलेब्स का जलवा लेकिन ऋतिक रोशन और उनकी कजिन की एंट्री ने कुछ यूं टिकीं फैंस की नजरें
ऋतिक रोशन कजिन पश्मीना और ईशान रोशन के साथ आए नजर
नई दिल्ली:

जियो स्टूडियोज द्वारा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट रखा गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री देखने को मिली. इसमें आमिर खान, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ और अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. वहीं यामी गौतम और नेहा धूपिया ने अपने पतियों के साथ एंट्री मारकर कपल गोल्स भी दिए. लेकिन इस बार भी ऋतिक रोशन की एंट्री ने फैंस को खुश कर दिया. हालांकि इवेंट में गर्लफ्रेंड सबा आजाद नहीं बल्कि उनकी कजिन पश्मीना रोशन नजर आईं. 

रेड-कार्पेट इवेंट में मिनी धूम 2 रीयूनियन भी देखने को मिला. जहां अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन ने एक साथ पैपराजी को पोज दिया. अभिषेक नीले रंग के पैंट-सूट में तो ऋतिक ग्रे और काले रंग के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे. वहीं उनके साथ चचेरे भाई ईशान और पश्मीना रोशन वाइट गाउन में एंट्री करती हुई नजर आईं, जिससे सभी की निगाहों इस जोड़ी पर ठहर गई. 

jgurkvsg

इवेंट में आमिर खान भी अपनी बेटी इरा के साथ पहुंचे. वहीं वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ भी एक साथ स्पॉट हुए. इतना ही नहीं इवेंट के रेड कार्पेट पर कपल गोल्स भी देखने को मिले.

i4t7e5

जहां पर यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ तो वहीं नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ एंट्री करते हुए नजर आए. दोनों जोड़ियां बेहद खूबसूरत लग रही थी. 

mtv3kf7g
6uunu0j8
p1u87pbo
4u4oep7

इसके अलावा, कृति सेनन, नुपूर सेनन, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और दिनेश विजान, सान्या मल्होत्रा, मौनी रॉय और रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, फातिमा सना शेख, नुसरत भरुचा और राधिका मदान ने भी इस इवेंट में दिग्गज एक्टर्स नाना पाटेकर, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर ने भी डैशिंग अंदाज में एंट्री की. 

दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के पास से गुजरीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Cousin, Jio Studios, Jio Studios Event, Jio Studios Upcoming Projects, Bollywood Celebs At Jio Event, Pashmina Roshan, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Bollywood, ऋतिक रोशन, ऋतिक रोशन कजिन,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com