विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2020

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान बांद्रा पुलिस स्टेशन का करेंगी इंटीरियर डिजाइन, देखें Video

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) का बांद्रा पुलिस स्टेशन को करेंगी डिजाइन

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान बांद्रा पुलिस स्टेशन का करेंगी इंटीरियर डिजाइन, देखें Video
सुजैन खान (Sussanne Khan) का वीडियो वायरल
  • ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान पहुंची बांद्रा पुलिस स्टेशन
  • सुजैन खान का वीडियो हुआ वायरल
  • बांद्रा पुलिस स्टेशन डिजाइन करेंगी सुजैन खान
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) को किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है. सुजैन खान (Sussanne Khan) ने फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हुए भी फिल्मों से दूर इंटीरियर डिजाइनिंग में एक खास मुकाम हासिल किया है.  सुजैन यूं तो अपनी स्टाइलिंग सेंस की वजह से भी अकसर सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस बार सुजैन खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई है. दरअसल, हाल ही में सुजैन को बांद्रा पुलिस के अंदर जाते देखा गया.

आपको बता दें कि सुजैन खान (Sussanne Khan) बांद्रा पुलिस स्टेशन किसी के खिलाफ शिकायत करने के या किसी मामले के संबंध में नहीं गई थी बल्कि सुजैन बांद्रा पुलिस स्टेशन का इंटीरियर डिजाइन करने वाली हैं. वायरल हो रहे वीडियो में सुजैन का लुक देखने लायक है. इस दौरान वो व्हाइट स्नीकर्स,  स्लिंग बैग और एक मिलान मास्क के साथ नजर आ रही हैं.

बता दें कि सुजैन खान (Sussanne Khan) अकसर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं. हाल ही में वह अपनी सासू मां के बर्थडे पर नजर आईं थी.  2014 में ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके दो बेटे भी हैं ऋहान और ऋदान. दोनों अक्सर अपनी मम्मी और पापा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Hrithik Roshan, Sussanne Khan Pics, Sussanne Khan Interior Designer, Sussanne Khan Bandra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com