- 'फाइटर' में एक साथ दिखेंगे ऋतिक और दीपिका
- ट्वीट कर दी जानकारी
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है, क्योंकि आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उन्होंने फिल्म 'फाइटर (Fighter)' की घोषणा कर दी है. ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर के साथ 'फाइटर' की घोषणा की है और साथ ही, सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन हाउस 'MARFLIX' और दीपिका पादुकोण को पेश करते हुए एक स्वीट नोट साझा किया है. एक्टर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "'फाइटर' के रूप में मारफ्लिक्स के विजन की झलक पेश कर रहा हूं. दीपिका पादुकोण के साथ अपनी पहली उड़ान की प्रतीक्षा कर रहा हूं."
Presenting a glimpse of the MARFLIX vision as #Fighter! Looking forward to my first flight alongside the exceptional @deepikapadukone. All buckled up for this #SiddharthAnand joyride. pic.twitter.com/gaqv53xbO9
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 10, 2021
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऋतिक ने निर्देशक सिद्धार्थ (Siddharth Anand) के लिए एक भावुक नोट साझा करते हुए लिखा,"एक अभिनेता के रूप में ममता और सिद्धार्थ आनंद के पहले प्रोडक्शन MARFLIX को फिल्म 'फाइटर (Fighter)' के साथ परिचित करवाते हुए और फिल्म का हिस्सा बनने पर अत्यंत खुशी महसूस हो रही है! यह बहुत स्पेशल है... क्योंकि एक निर्देशक और दोस्त के तौर पर मेरा उनके साथ रिश्ता और गहरा हो गया है. सिद्धार्थ का सफर मैंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर और फिर बैंग बैंग और वॉर में मुझे निर्देशित करने तक देखा है. और अब जब वह फाइटर के लिए निर्माता बन गए, तो मेरी उत्सुकता की कोई सीमा नहीं है. यह दिल और दिमाग के लिए एक एड्रेनालाईन की तरह है. धन्यवाद सिड, मुझ पर विश्वास करने और मुझे फिर से अपना सह-यात्री बनाने के लिए.
Dreams really do come true... #SiddharthAnand #Marflix #Fighter @iHrithik pic.twitter.com/mdvEzQBrGJ
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 10, 2021
फाइटर में सिद्धार्थ को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को एक साथ कास्ट किया है. दीपिका पादुकोण इन दिनों के फिल्में साइन कर रही है और अब एक अन्य बड़ी फिल्म उनकी लाइन में शामिल हो गई है. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "सपने असल में सच होते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं