बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने पिछले महीने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की है. शादी से पहले इन दोनों सितारों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं. ऐसे में अब अभिनेत्री से पूछा गया है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है. शनिवार को कियारा आडवाणी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा आडवाणी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस में नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिए. इस दौरान कियारा आडवाणी से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल किया गया है. एक पैपराजी ने उसने पूछा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है ? इस सवाल पर अभिनेत्री ने मुड़कर देखा और कोई रिएक्शन नहीं दिया. वह हंसते आगे बढ़ गईं.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
अब सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी, जिसमें उनकी फैमिली और बॉलीवुड के खास सदस्य ही शामिल हुए थे. हालांकि इस शादी की कुछ ही तस्वीरें सामने आई थीं, जो कि कपल और उनके दोस्तों ने शेयर की थी. वहीं अब दोनों समय समय पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं