विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

Viral Video: दिवाली पर मिठाई की जगह चॉकलेट देने पर भड़की 'हाउसफुल 4' की एक्ट्रेस, डिब्बा खोल गपागप खाने लगी रसगुल्ले

Viral Video: 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)' फेम एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस चॉकलेट देने पर भड़कती नजर आ रही हैं.

Viral Video: दिवाली पर मिठाई की जगह चॉकलेट देने पर भड़की 'हाउसफुल 4' की एक्ट्रेस, डिब्बा खोल गपागप खाने लगी रसगुल्ले
Viral Video: दिवाली के मौके पर कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) का वीडियो हुआ वायरल
  • कृति खरबंदा का वीडियो हुआ वायरल
  • चॉकलेट देने पर भड़कीं हाउसफुल 4 एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

दिवाली (Diwali 2019) के मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने डाइट प्लान भूलकर खूब मिठाइयां खा रहे हैं. हालांकि 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)' की एक्ट्रेस दिवाली पर मिठाइयों की जगह चॉकलेट देने पर भड़क गई हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस दिवाली पर मिठाइयां ना देने को लेकर लोगों से शिकायत भी कर रही हैं.  दरअसल, 'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रसगुल्ला खाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कृति कह रही हैं कि लोग दिवाली पर मिठाइयों की जगह चॉकलेट दे देते हैं, जिस वजह से वह मिठाई नहीं खा पातीं.

मलाइका अरोड़ा ने Diwali पार्टी में यूं झूमकर लगाए ठुमके, Viral Video ने मचाई धूम


कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिवाली है यार, तो इस पर चॉकलेट वगैरह क्यों.' एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान अपनी एक फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी. इस फोटो में एक्ट्रेस कलरफुल आउटफिट में नजर आई थीं. 

दिवाली पार्टी में टीवी की 'नागिन' ने दिखाया जबरदस्त अंदाज, झूमकर किया ऐसा डांस Video हुआ वायरल


वहीं अगर हाउसफुल 4 (Housefull 4) की बात करें तो इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा  है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) लीड किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने केवल तीन दिनों में ही 49 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म में कृति खरबंदा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. 

देखें Video:


 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Kharbanda, Kriti Kharbanda Video Viral, Bollywood Actress, Housefull 4 Actress, Kriti Kharbanda Video, Diwali 2019, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com