होली का त्योहार हमेशा से ही बॉलीवुड का फेवरेट रहा है. अब तो फिर भी होली के सीन्स कुछ कम नजर आते हैं. लेकिन एक दौर ऐसा भी होता था जब फिल्मों में होली का एलिमेंट बहुत महत्वपूर्ण माना जाता था. होली के गाने, होली का कोई फिल्म सिक्वेंस या होली के दिन आने वाले फिल्म में कोई बड़ा ट्विस्ट ही फिल्म की जान हुआ करते थे. जरा सोचिए ऐसा न होता तो क्या फिल्म शोले का 'होली कब है' वाला डायलोग यूं ही फेमस हो जाता. एक होली का सीन गढ़ने के लिए फिल्मकार दिनों दिन इंतजार करते थे या बड़े बड़े रिस्क भी मोल ले लेते थे. क्या आप जानते हैं फिल्मों में होली का सीन रखने की शुरूआत कब हुई थी.
इस फिल्म में मनी बॉलीवुड की पहली होली
बॉलीवुड की फिल्में भी जब रंगीन नहीं हुई थी तब से हिंदी फिल्मों में होली के रंग और गुलाल उड़ते रहे हैं. ये बात साल 1940 की है. जब एक फिल्म रिलीज हुई थी, नाम था 'औरत'. इस फिल्म पहली बार होली का सीन रखा गया था. ये बात अलग है कि फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट होने की वजह से होली के रंग नहीं दिख पाए थे. मशहूर फिल्म निर्देशक महबूब खान ने इस फिल्म का कुछ समय बाद यानी कि साल 1957 में रीमेक बनाया, फिल्म 'मदर इंडिया' के नाम से. ये फिल्म सुपर डूपर हिट रही. लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ऐसे शुरु हुआ होली का ट्रेंड
मदर इंडिया फिल्म कई बड़े सितारों से सजी थी. इसमें नर्गिस, राजकुमार, राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त जैस उम्दा कलाकार थे. इस फिल्म में होली के रंग भी नजर आए. वैसे महबूब खान इससे पहले भी कई फिल्में बना चुके थे. एक फिल्म का नाम था आन, जिसमें दिलीप कुमार, निम्मी, नादिरा और प्रेमनाथ जैसे नामी कलाकार मौजूद थे. ये फिल्म रिलीज हुई थी 1952 में. इस फिल्म में भी महबूब खान ने होली का सीन खासतौर से रखा था. महबूब खान की अधिकांश फिल्मों में होली खासतौर से नजर आई. इसलिए होली के सीन्स को फिल्मों में जगह देने के लिए महबूब खान को ही सबसे पहले क्रेडिट दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं