- कोरोना वायरस के बीच लोगों की मदद के लिए आगे आए हिंदुस्तानी भाऊ
- लोगों में खिचड़ी और मास्क बांटते नजर आए बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट
- हिंदुस्तानी भाऊ की फोटो हुई वायरल
कोरोना वायरस (Coronavirus) की इस महामारी के बीच लगभग सभी बॉलीवुड और टीवी कलाकार लोगों ने जागरुकता फैलाने और उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन रह चुके हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) यानी विकास पाठक (Vikas Fathak) भी लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते दिखाई दिए हैं. दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह लोगों को खिचड़ी बांटते और मास्क बांटते दिखाई दे रहे हैं. हिंदुस्तानी भाऊ के इस कदम को लेकर लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इन फोटो को 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. अपनी पहली कुछ फोटो में सोशल मीडिया सेंसेशन खिचड़ी बांटते दिख रहे हैं. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "एक छोटी सी मदद, जरूरतमंदों के लिए, बस दुआ में याद रखना." वहीं, अपनी दूसरी फोटोज में वह मास्क बांटते नजर आ रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मास्क वितरण." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिंदुस्तानी भाऊ लोगों की मदद के लिए आगे आए हों.
बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी इस बीमारी के कारण पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा. ऐसे में लोगों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए कई लोग मदद के लिए आगे आए. इससे इतर देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 3500 से ज्यादा हो चुकी है. इसके साथ ही वायरस से संक्रमित करीब 83 लोगों की मौत भी हो चुकी है. हालांकि, अब तक कोरोना वायरस से करीब 275 लोग ठीक भी हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं