- प्रियंका ने हिना खान को चोपार्ड पार्टी में किया इंवाइट
- इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट कर प्रियंका की तारीफ की
- इमोश्नल हुईं हिना खान
कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्रियों में एक हिना खान (Hina Khan) की चर्चा सब ओर है. इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwariya Rai), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की. इन सबके बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 17वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है. बता दें हिना खान की अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' (Lines) का पोस्टर भी यहीं रिलीज हुआ है. वहीं हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), निक जोनस, हिना खान, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी शामिल थे.
ये भी पढ़े: PM Modi Biopic: 'पीएम नरेंद्र मोदी' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
हिना खान ने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल मैसेज लिखते हुए प्रियंका की जमकर तारीफ भी की. हिना ने पोस्ट में बताया कि बर्ल्ड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें पर्सनली इन्वाइट किया. पूरी पार्टी के दौरान प्रियंका ने कहीं भी हिना का हाथ नहीं छोड़ा. पार्टी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनसे प्रियंका ने हिना को 'स्टार' कहकर मिलवाया और उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' के बारे में सबको बताया.
ये भी पढ़े: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शेयर की बेटे के साथ फोटो
हिना खान (Hina Khan) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को वॉकिंग इंस्पिरेशन तक कह डाला है. हिना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने टेलीविजन करियर और अपनी मेहनत के बारे में भी बताया और उन्होंने कहा कि वो टैलेंट्स और मीडियम के बीच की लाइन को खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगी. बता दें हिना खान ने हाल ही में कसौटी जिंदगी की सीरियल को अलविदा कह दिया है और वो इस समय सिर्फ और सिर्फ अपने फिल्मी करियर की तरफ ध्यान दे रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं