फिल्मी दुनिया की चमक-धमक वाली शादियां अक्सर किसी सपनों की फिल्म जैसी लगती हैं, जहां हर तस्वीर परफेक्ट होती है और हर पल जादुई सा महसूस होता है. लेकिन असल कहानी कई बार इन खूबसूरत तस्वीरों से बिल्कुल अलग होती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के साथ, जिनकी शादी कभी सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. करोड़ों रुपये खर्च करके की गई ये रॉयल वेडिंग हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गई थी, लेकिन वक्त के साथ वही रिश्ता खबरों में एक अलग वजह से छा गया. जिसने भी ये कहानी सुनी, वो बस यही सोचता रह गया कि आखिर इतनी शानदार शुरुआत का अंत इतना अचानक कैसे हो गया.
जयपुर के महल में सजी थी सपनों जैसी शादी

दिसंबर 2022 में हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में ऐसी शाही शादी की, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था. महल की सजावट से लेकर हर फंक्शन की थीम तक, सब कुछ किसी रॉयल फेयरीटेल जैसा लग रहा था. मेहंदी, हल्दी, संगीत और ग्रैंड फेरे, हर रस्म को बेहद खास अंदाज में मनाया गया. सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए और लोग बस देखते ही रह गए.
ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी
जब रिश्ते में आने लगी खामोशी

लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही इस खूबसूरत कहानी में हल्की-हल्की दरारें दिखने लगीं. खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा. लाइफस्टाइल और सोच में फर्क धीरे-धीरे दूरियों में बदलने लगा. जो रिश्ता कभी परफेक्ट लगता था, उसमें खामोशी घर करने लगी और दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया.
बिना शोर-शराबे के खत्म हुआ रिश्ता

आखिरकार बात तलाक तक पहुंच गई, लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट था. हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि एक्ट्रेस ने एलिमनी लेने से साफ इनकार कर दिया. ये फैसला लोगों को हैरान कर गया.
ये भी पढ़ें- परवीन बाबी की फोटो देखकर भारत आया ये एक्टर, बना 80s का खूंखार विलेन, अमिताभ बच्चन- धर्मेंद्र से भी किए दो दो हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं