- हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपना वजन घटाने का डाइट प्लान शेयर करते हुए बताया कि वह रोजाना लगभग 1191 कैलोरी का सेवन करती हैं.
- एक दिन में उनका नाश्ता 479 कैलोरी का होता है जिसमें पोहा, नट्स, नींबू पानी और कॉफी शामिल हैं, और दिन के खाने में दाल, रोटी, सलाद तथा चावल होता है.
- हिमांशी शाम के नाश्ते में भुने मखाने और चाय पीती हैं जबकि रात के खाने में वह खिचड़ी का सेवन करती हैं.
Himanshi Khurana Weight Loss: वजन घटाना या वेट लॉस करना आसान नहीं है. लेकिन इन दिनों एक्ट्रेसेस अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए फैंस को हैरान करती हुई नजर आ रही हैं. कोरोनाकाल के दौरान बिग बॉस 13 से फेमस हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को चौंकाया था. वहीं अब उनके साथ शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने भी वजन घटाने के बाद लोगों का ध्यान खींचा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं हिमांशी खुराना ने एक वीडियो में यह भी बताया है कि वह एक दिन में क्या खाती हैं.
हिमांशी खुराना ने बताया डाइट प्लान
पंजाब की ऐश्वर्या के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वजन घटाने की डाइट शेयर की है. हाल ही में उन्होंने खुद का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह वजन घटाने के लिए पूरे दिन में 1191 कैलोरी ले रही हैं. वहीं अगर उन्हें कुछ खाने की क्रेविंग होती हैं तो वह एक मोरिंगा टैबलेट ले लेती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिमांशी खुराना की एक दिन की डाइट
हिमांशी खुराना ने आगे क्लिप में बताया कि वह सुबह उठने पर सबसे पहले पानी पीती हैं और फिर नाश्ते में 479 कैलोरी लेती हैं, जिसमें पोहा, नट्स, नींबू पानी, कॉपी जैसी डाइट शामिल होती है. जबकि दिन के खाने वह वह सिंपल फूड दाल, रोटी, सलाद और थोड़े से चावल लेती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि एक्साइज के साथ साथ वह खाने पीने का भी ख्याल रखती हैं. इसके बाद शाम के नाश्ते में हिमांशी खुराना भुने मखाने और चाय पीती हैं. जबकि 7-8 बजे वह डिनर में हिमांशी खिचड़ी खाती हैं.
पंजाब की ऐश्वर्या कहलाती हैं हिमांशी खुराना
हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें पंजाब की ऐश्वर्या के नाम से जाना जाता है. वह कई हिंदी म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुकी हैं. वह विवादास्पद टीवी शो बिग बॉस के सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस में एक्ट्रेस का रिश्ता असीम रियाज के साथ जुड़ा था. हालांकि, कथित तौर पर अब दोनों साथ में नहीं हैं. हिमांशी खुराना, बादशाह, जस्सी गिल समेत अन्य हिट कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं