विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

पिता से बालों की मालिश करवाते हुए हिमांश कोहली का VIDEO हुआ वायरल, एक्टर ने कहा- थैंक्यू पापा

हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने अपने पिता (Himansh Kohli Father) के साथ एक वीडियो (Video) इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है. इस वीडियो (Viral Video) में हिमांश के पिता उनके बालों की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं.

पिता से बालों की मालिश करवाते हुए हिमांश कोहली का VIDEO हुआ वायरल, एक्टर ने कहा- थैंक्यू पापा
पिता से बालों की मालिश करवाते हुए हिमांश कोहली का VIDEO हुआ वायरल
  • हिमांश कोहली ने अपने पिता के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
  • हिमांश इस वीडियो में अपने पिता से बालों की मालिश करवाते हुए नजर आ रहे हैं
  • हिमांश और उनके पिता के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने अपने पिता (Himansh Kohli Father) के साथ एक वीडियो (Video) इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है. इस वीडियो (Viral Video) में हिमांश के पिता उनके बालों की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं. पिता और बेटे की इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी पसंद किया जा रहा है. जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसके बैकग्राउंड में 1957 रिलीज फिल्म प्यासा का मशहूर गाना बज रहा है 'सर जो तेरा चकराए, या दिल डूबा जाए, आजा प्यारे पास हमारे काहे घबराए, काहे घबराए'. आपको बता दें कि फिल्म प्यासा का यह गाना आज भी लोगों को काफी पसंद आता है. 

इस वीडियो को शेयर करते हुए हिमांश ने अपने पिता के लिए लिखा- आप मेरे जीवन के मार्गदर्शक हो. पापाजी थैंक्यू अपने हाथों से मेरे बालों में तेल लगाने के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद. जन्मदिन मुबारक हो, पापा !! आई लव यू टू द मून एंड बैक. हिमांश आगे लिखते हैं कि हमारी जोड़ी जय और वीरू की है. आप मेरे अच्छे दोस्त ही नहीं क्राइम पार्टनर भी है.  आप मेरे आदर्श होने के साथ- साथ मेरे लिए प्रेरणादायक भी है. जब मैं पिता बनुंगा, तो मैं आप जैसा बनने की कोशिश करूंगा. 

आपको बता दें कि हिमांश ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर इस वीडियो को प्यारा सा कैप्शन के साथ शेयर किया था. सोशल मीडिया पर पिता और बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. और इसी का नतीजा है कि अब तक इस वीडियो को 24 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और हजारों कमेंट आ चुके हैं. गौरतलब है हिमांश ने फिल्म यारियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himansh Kohli, Himansh Kohli And Father Video, Himansh Kohli Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com