बॉलीवुड की बहुत सी फिल्में ऐसी हैं जिनका नाम फाइनल होने की कहानी बेहद दिलचस्प रही है. ऐसी ही एक फिल्म का सीक्वल बहुत जल्द सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाला है. इस फिल्म में एक दो नहीं बहुत सी खासियतें हैं. जब ये फिल्म बनी तब ये कोई नहीं समझ सका था कि बहुत कम बजट में बनकर तैयार हुई ये फिल्म ऐसी बंपर कमाई करेगी कि बाद में इसका सीक्वल भी प्लान किया जाएगा. ये फिल्म है स्त्री. जिसका पार्टी टू बहुत जल्द रिलीज होने वाला है. आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि इस इस फिल्म का नाम पहले कुछ और तय हुआ था. जिसे बाद में बदल दिया गया. फिल्म के लीड एक्टर ने भी रोल में उतरने के लिए खास तैयारी की थी.
स्त्री (2018) में राजकुमार राव की एक्टिंग देखकर आपने भी कई बार तारीफ की होगी. वैसे सिर्फ इसी फिल्म में नहीं राजकुमार राव यूं भी उम्दा एक्टर हैं और बेहतरीन काम करते हैं. इस फिल्म के रोल में परफेक्ट दिखाई देने के लिए राजकुमार राव ने खास तैयारी की थी. आपको याद होगा इस फिल्म में राजकुमार राव एक दर्जी के किरदार में थे. वो चाहते थे कि फिल्म में ये काम करते हुए एकदम नेचुरल दिखाईं दें. इसलिए राजकुमार राव ने खुद टेलरिंग का काम सीखा था. उन्होंने लगातार बीस दिन तक टेलरिंग की ट्रेनिंग ली थी. इस तरह उन्होंने सारे गुर सीखे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्त्री का ट्रेलर
फिल्म का नाम रखने का क्रेडिट भी राजकुमार राव को ही दिया जा सकता है. आईएमडीबी के मुताबिक राज और डीके जब उन्हें स्टोरी सुना रहे थे तब उन्होंने फिल्म का नाम बताया ओ स्त्री कल आना. लेकिन राजकुमार राव ने फिल्म का नाम स्त्री करने का सुझाव दिया. उनका तर्क था कि फिल्म की कहानी सुनकर ये नाम सबसे पहले उनके दिमाग में आता है. उनके कहने पर फिल्म का नाम स्त्री रखा गया. फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि 25 करोड़ में बनी फिल्म ने 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.
बैड न्यूज मूवी रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं