विज्ञापन

वही आंखें, वही स्माइल, हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख फैंस हुए खुश, बोले- अंदाज और अदाएं भी एकदम सेम टू सेम

Hema Malini Doppelganger चारुल उप्पल नाम की इस महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ऐसे ढेरों वीडियोज मिल जाएंगे जिसमें चारुल, हेमा मालिनी के किसी डायलॉग या गाने पर एक्ट कर रही हैं.

वही आंखें, वही स्माइल, हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख फैंस हुए खुश, बोले- अंदाज और अदाएं भी एकदम सेम टू सेम
Hema Malini Doppelganger: हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख फैंस हुए खुश
नई दिल्ली:

Hema Malini Doppelganger: बॉलीवुड स्टार्स तो मशहूर होते ही हैं, उनके हमशक्ल भी सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं. अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और गोविंदा जैसे सितारों के बाद अब बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल यानी हेमा मालिनी की हमशक्ल का वीडियो इस दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हेमा की इस हमशक्ल को देख आप भी एक बार तो गच्चा खा जाएंगे. आपको लगेगा शायद ये आंखों का धोखा है, लेकिन सच में ये लड़की हेमा मालिनी से काफी मिलती-जुलती है.

हूबहू हेमा

चारुल उप्पल नाम की इस महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ऐसे ढेरों वीडियोज मिल जाएंगे जिसमें चारुल, हेमा मालिनी के किसी डायलॉग या गाने पर एक्ट कर रही हैं. वीडियो में उनकी आंखें, चेहरा और स्माइल काफी कुछ हेमा मालिनी की तरह नजर आता हैं. हेयरस्टाइल और मेकअप भी ऐसा किया है कि देखने वाला कंफ्यूज हो जाए. लेटेस्ट वीडियो में हेमा की ये हमशक्ल 'मैं तेरे इश्क में मर ना जाऊं कहीं, गाने पर लिप सिंक करती दिख रही हैं'. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन्स सच में काबिले तारीफ हैं. आपको एक पल को तो लगेगा कि आप सामने हेमा मालिनी को ही देख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें -  Dhurandhar 2 ने एक महीने अंदर बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई से लेकर 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने तक, पढ़ें सबकुछ

यह भी पढ़ें -  शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को ‘महाभारत' में मिला बड़ा रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, टूटी सगाई, अक्षय, जैकी, ऋषि की बनी हीरोइन, जानते है नाम ?

लोग बोले- सच में लगती हैं हेमा मालिनी

वीडियो 10 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हां सच में चेहरा हेमा मालिनी से मिल रहा है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं, आंखें एकदम वहीं. तीसरे यूजर ने लिखा, हूबहू हेमा मालिनी लगती हैं आप. वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात से इंकार करते हुए लिखा, बिल्कुल भी नहीं, हेमा बहुत सुंदर हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हेमा जैसी स्वीटनेस बिल्कुल भी नहीं है तुममें. जबकि एक अन्य ने लिखा, हेमा की खूबसूरती के आगे आप कुछ नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini Lookalike Video, Hema Malini Lookalike, Hema Malini Lookalike Video Viral, Hema Malini Dop, Hema Malini Doplenger Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com