विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

हेमा मालिनी की तबियत बिगड़ने की आई खबर, तो एक्ट्रेस ने Video शेयर कर दी ये जानकारी

बॉलीवुड को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) को लेकर खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस की तबियत बिगड़ गई है. अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है.

हेमा मालिनी की तबियत बिगड़ने की आई खबर, तो एक्ट्रेस ने Video शेयर कर दी ये जानकारी
हेमा मालिनी (Hema Malini) का ट्वीट हुआ वायरल
  • हेमा मालिनी की तबियत बिगड़ी
  • अस्पताल में भर्ती होने की उड़ी अफवाहें
  • हेमा मालिनी ने यूं किया रिएक्ट
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में लगातार कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. अब हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) को लेकर खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस की तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. हेमा मालिनी की इस खबर को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आ रहे हैं और लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. लेकिन अब इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हेमा मालिनी (Hema Malini Twitter) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और स्वस्थ हैं. 

इस वीडियो में हेमा मालिनी (Hema Malini) कह रही हैं, "राधे-राधे, मेरी तबियत ठीक नहीं है और मैं अस्पताल में एडिमट हूं. ऐसी खबर फैल रही है हर जगह, लेकिन मेरे चाहने वा, सबको मैं ये कहना चाहती हूं कि मुझे कुछ नहीं हुआ. मैं बिल्कुल ठीक हूं और स्वस्थ हूं. आपकी कृपा से और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मैं एकदम स्वस्थ हूं. आपकी चिंता के लिए धन्यवाद." हेमा मालिनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

वहीं, बता दें, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन का कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, दोनों में ही हल्के कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. नानावती अस्पताल की ओर से यह बयान जारी हुआ है कि अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर है. वहीं, एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी भी इस खतरनाक वायरस का शिकार हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ट्वीट करके दी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Hema Malini Twitter, Hema Malini Tweet Viral, Hema Malini Fall Sick, Hema Malini Video Viral, Hema Malini Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com