विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

दोबारा नानी बनीं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, ईशा देओल ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने रविवार देर रात बेटी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जन्म दिया है. खबरों की मानें तो ईशा सोमवार दोपहर तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगी.

दोबारा नानी बनीं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, ईशा देओल ने दिया बेटी को जन्म
बेटी ईशा के साथ हेमा मालिनी.
  • बेटी की मां बनीं ईशा देओल
  • रविवार देर रात हिंदुजा अस्पताल में हुई डिलिवरी
  • 2012 में हुई थी भरत और ईशा की शादी
मुंबई: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी नानी बन गई हैं. उनकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने रविवार देर रात बेटी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में जन्म दिया है. खबरों की मानें तो ईशा सोमवार दोपहर तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगी. ईशा और उनके पति भरत तख्तानी को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं. बता दें, फिल्मों से गायब ईशा पिछले कई महीनों से अपने प्रेंग्नेंसी फोटोज की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं.

पढ़ें: 'पद्मावती' ने लॉन्‍च की 'ड्रीमगर्ल' की बायोग्राफी, बनारसी लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण
 
 

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

पढ़ें: 33 साल में इतना बदला हेमा मालिनी का लुक, सामने आई बेटी के साथ Cute Photo

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देआल ने साल 2012 में भरत तख्‍तानी से शादी की थी. दो महीने पहले गोदभराई के साथ-साथ दोनों ने दोबारा सात फेरे लिए थे.
 
 

A post shared by BT (@bharattakhtani3) on

पढ़ें: गणपति विसर्जन के दिन लंच डेट पर निकलीं प्रेग्‍नेंट ईशा देओल तो ऑटो से वापस आना पड़ा घर

दोबारा शादी के बारे में ईशा ने मुंबई मिरर को बताया था, "जब 29 जून, 2012 को मेरी शादी हुई थी तब मां (हेमा मालिनी) ने त्रिरुपति से पंडित बुलाए थे जो सिर्फ तमिल बोल रहे थे और हमारे परिवार और दोस्‍तों को कुछ समझ नहीं आया था. ऐसे में इस बार हम सिंधी पंडित लाएंगे जो हिंदी भी बोलेंगे ताकि मेरे ससुराल की तरफ के लोग समझ सकें."
 
 

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

बता दें, हेमा मालिनी दूसरी बार नानी बनी हैं. उनकी छोटी बेटी अहाना देओल ने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोहरा से शादी की थी. जोड़ी के बेटे डेरिन वोहरा का जन्म 11 जून, 2015 को हुआ था. 

VIDEO: हेमा मालिनी की बुक लॉन्च पर दीपिका पादुकोण
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Esha Deol, Hema Malini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com