हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 'मुन्नी' (Munni) के नाम से अधिक जाना जाता है. हर्षाली ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. आज भी फैन्स उन्हें मुन्नी के नाम से ही जानते हैं. इसी के साथ सोशल मीडिया पर हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) के डांस वीडियो भी अकसर देखने को मिल जाते हैं. एक बार फिर हर्षाली ने फैन्स के साथ अपना डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की, हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Dance) जरीन खान के फेमस सॉन्ग 'Salaam Aaya' पर क्लासिकल डांस कर रही हैं. इस वीडियो को देख उनके फैन जमकर तारीफ कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Dance) अपने ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Haule se salaam aaya…' वहीं हर्षाली के लुक की बात करें तो उन्होंने टॉप के साथ लहंगा केरी किया हुआ है. साथ ही माथे पर मांग टिका भी लगाया हुआ है. मुन्नी का ये डांस देख फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'So cute smile', तो किसी ने लिखा है 'Beautiful as always'.
हर्षाली मल्होत्रा के करियर की शुरुआत साल 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान से हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने ‘मुन्नी' का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था. सलमान खान के साथ मुन्नी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं