![19 साल में 'हैरी पॉटर' की पद्मा का लुक, अफशान की लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे मूवी के फैंस 19 साल में 'हैरी पॉटर' की पद्मा का लुक, अफशान की लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे मूवी के फैंस](https://c.ndtvimg.com/2024-04/6sbo86ho_harry_625x300_05_April_24.jpg?downsize=773:435)
हैरी पॉटर तो आपने देखी ही होगी. बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल की अजीज बनी हैरी पॉटर सीरीज की हर फिल्म किसी अजूबे से कम नहीं थी. जादूगरी और रहस्यों की दुनिया में ले जाने वाली इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था. जे के रोलिंग के अंग्रेजी उपन्यास पर बनी हैरी पॉटर की फिल्मों में लोगों को नए नए किरदारों से रूबरू करवाया. इसमें जादू के स्कूल में हैरी के साथ डांस करने वाली इंडियन लड़कियां पद्मा भी आपने देखी होंगी.
हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर में हैरी पॉटर के साथ डांस करने वाली पद्मा पाटिल इंडियन लड़की बनी थी. आपको बता दें कि पद्मा पाटिल का किरदार ब्रिटिश एक्ट्रेस अफशान आजाद ने निभाया था.
अफशान का इरादा एक्टिंग का नहीं था. वो जब स्कूल में पढ़ रही थी तब हैरी पॉटर के लिए कास्टिंग करने वाले एजेंट्स उनके स्कूल में आए. कई सारे ऑडिशन देने के बाद आखिरकार उनको पद्मा पाटिल के किरदार के लिए चुना गया.
अफशान ने हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर के साथ साथ हैरी पॉटर एंड दि ऑर्डर ऑफ फिनिक्स, हैरी पॉटर एंड दि हाफ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड दि डेडली हॉलोज पार्ट वन और टू में काम किया है. 2017 में अफशान ने सीबीबीसी की सीरीज मैरींग मम एंड डेड में बतौर गेस्ट एक एपिसोड प्रेजेंट किया था.
अफशान की निजी जिंदगी की बात करें तो 2017 में अफशान ने नाबिल काजी से निकाह कर लिया था. 2021 में इस कपल ने अनाउंस किया था कि वो मां बनने वाली हैं औऱ एक बेटी को जन्म देने वाली हैं. अफशान फिलहाल अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी और परिवार की फोटोज यहां पोस्ट करती रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनको लाखों फॉलोअर उनके अपडेट का इंतजार करते रहते हैं.
The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं